नेपालगन्ज में आन्दोलनकारी पर आक्रमण, आज स्थिति विगड्ने की आशंका
नेपालगंज ,
२२,अगस्त | आन्दोलनकारी पर आक्रमण, आज स्थिति विगड्ने की आशंका
नेपालगन्ज स्थित फुल्टेक्रा क्षेत्र बन्द करने के क्रम में एक मोर्चा कार्यकर्ता हुए आक्रमणको गम्भीरता के साथ लेते हुए आज आन्दोलनको और भी शख्त करने की बात बाहर आरही है ।
नेपालगन्जका फुल्टेक्रा क्षेत्र बन्द करने और प्रदर्शन के क्रममें एक आन्दोलनकारी पर कुछ युवाओं ने शुक्रवार आक्रमण किया था । पुरैना जाने वाले रास्ते पर वसन्त मल्ल चौक स्थित टायर जलाने के विषयको लेकर दो गुटों मे विवाद हो गया और स्थिति मारपीट तर पहुँच गई ।
स्थानीय कुछ युवाओं ने सद्भावना पार्टी के नेता राम कुमार सोनी के पुत्र २२ वर्षिय पुरैना २ निवासी धनेन्द्रराज सोनी प र आक्रम किया था । आक्रमण से घायल सोनीको तत्काल भेरी अंचल अस्पताल पहुँचाया गया ।
सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण बर्मा ने कहा शान्तिपूर्ण रुपमें हो रहे आन्दोलन में इस प्रकारका आक्रमण होना निन्दनीय है । आज मोर्चा इस आक्रमणका जवाब देगी । घायल सोनी की स्थिति चिन्तामुक्त बताई जारही है ।
पुलिस ने वारदात स्थल से २ लोगों को गिरफ्तार कर गम्भीर के साथ कारवाई सुुरु की है । वडा पुलिस इन्चार्ज दिपेन्द्र पाल ने बताया कि घटना में संलग्न २ लोगोंको गिरफ्तार कर कारवाई सुरु कि गई है । उन्होने घटनाको आपसी रंजिश बताया है ।
घटना के बाद आज नेपालगन्ज की स्थिति में बदलाव होने की आशंका जताई जारही है । पुलिस ने फुल्टेक्रा क्षेत्र के संवेदनशीलताको मध्यनजर करते हुए भारी मात्रा में पुलिस तैनात की है ।
कल साम को हुए घटना के बाद उपचारार्थ सोनी की स्थितिका जायजा लेने पूर्व मन्त्री मोहम्मद इस्तियाक राई, तमलोपा नेता पशुपति दयाल मिश्र, सद्भावना नेता राम कुमार दीक्षित लगायत के लोग अस्पताल पहुँचे और उपचार में किसी प्रकारकी लापरवाही न करने की चिकित्सकों को सुझाव दिया ।

