Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूतपूर्व राजदूत स्व. प्रो.विमल प्रसाद जी को श्रद्धासुमन अर्पित

 

काठमांडू, २० नोभेम्बर |

भूतपूर्व राजदूत स्व. विमल प्रसाद जी को श्रद्धासुमन अर्पित

bimalpd-2आज भारतीय दूतावास द्वारा भूतपूर्व राजदूत स्व.प्रो. विमल प्रसाद जी की स्मृति में श्रद्धान्जलि सभा नेपाल भारत पुस्तकालय के सभागृह में आयोजित की गई । सभा में भारतीय राजदूत महामहिम रणजीत राय और नेपाल के जानेमाने बुद्धिजीवियों की उपस्थिति थी ।

स्व. विमल प्रसाद १२ जून १९९१ से ३१ जनवरी १९९५ तक नेपाल के राजदूत रहे । इसी दौरान गठित बी.पी.कोईराला नेपाल फाउन्डेशन की स्थापना हुई जिसके प्रथम को–चेयर पर्सन श्री विमल प्रसाद थे । कार्यक्रम में प्रो.लोकेराज बराल, कमलमणि दीक्षित, उषा ढकाल आचार्य, सांसद प्रदीप गिरी आदि वक्ताओं ने स्व. विमल प्रसाद जी के साथ के अपने अनुभवों को स्मरण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किया । स्व. प्रसाद एक सच्चे मानव, और सच्चे शिक्षक के रूप में याद किए गए । एक ऐसा व्यक्ति जो निरन्तर दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहा और जिनमें विद्वता कूट कूट कर भरी थी । महामहिम राजदूत महोदय के श्रद्धान्जलि वक्तव्य के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

यह भी पढें   सिरहा में बोलबम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटने से १५ लोग घायल, एक की अवस्था गंभीर

bimalpd.-1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com