Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

IND vs PAK: टीम इंडिया ने 6 विकेट से पाक को हराया

 
कोलकाता.हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप में उससे नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा। पाकिस्तान के 118 रन के जवाब में शुरुआत तो अच्छी नहीं रही, लेकिन विराट (37 बॉल में नॉट आउट 55 रन) की बेजोड़ बैटिंग की बदौलत भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चिरपरिचित अंदाज में सिक्स और फिर नेक्स्ट बॉल पर सिंगल लेकर टीम को 119 रन तक पहुंचा दिया। जीत के साथ वर्ल्ड कप में उम्मीदें बरकरार…
kohali
 
 
– इस जीत के साथ ही भारतीय टीम की वर्ल्ड कप में उम्मीदें बरकरार हैं।
– अब वह दो मैच में एक जीत के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है।
– हालांकि, वह अब भी पाकिस्तान (2nd प्लेस) से रनरेट के आधार पर नीचे है।
– इंडियन टीम अब अपना तीसरा मुकाबला 23 को बांग्लादेश के खिलाफ बेंगलुरु में खेलेगा।
 
इंडियन इनिंग का रोमांच
– रोहित शर्मा 10 रन बनाकर आमिर की बॉल पर शोएब मलिक के हाथों कैच आउट हुए।
– शिखर धवन 15 बॉल में सिर्फ 6 रन बना सके। उन्हें समी ने बोल्ड किया।
– इसकी अगली ही बॉल पर समी ने सुरेश रैना को भी बोल्ड कर दिया।
– इसके बाद बैटिंग करने आए युवराज ने विराट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 7.2 ओवर में 61 रन की पार्टनरशिप की।
– बस यहीं से मैच पाकिस्तान की मुठ्ठी से निकल गया। हालांकि युवराज 24 के निजी स्कोर पर रियाज की बॉल पर आउट हो गए।
– लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। विराट फॉर्म में आ चुके थे और अच्छे शॉट लगा रहे थे।
– विराट के अलावा धोनी 9 बॉल में 13 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
– पाकिस्तान के लिए मोहम्मद समी ने दो, आमिर और रियाज ने एक-एक विकेट लिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.