Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली की उपस्थति में पूर्व मधेशी उपराष्ट्रपति झा की बेइज्ज्ती, झा द्वारा गणतन्त्र दिवस बहिस्कार

 

काठमाडौं, २८ मई । पूर्वउपराष्ट्रपति परमानन्द झा  आज गणतन्त्र दिवस में भाग लेने के लिए दौरा सुरवाल , कुरता  और ढाका टोपी लगाकर टुँडीखेल पहुँचे थे | लेकिन वहाँ आयोजीत कार्यक्रम में उनको वैठने की व्यबस्था नही थी | थोड़ी देर पूर्वउपराष्ट्रपति महोदय इधर उधर देखे | फिर बाद मे उन्होंने आज  शनिबार सुबह सैनिक मञ्च टुँडीखेल में आयोजित कार्यक्रम को बहिस्कार करने का निर्णय लिया । वे वहाँ से चल पड़े | उनकी स्थिति देखने लायक थी | उन्हें यह पता चलगया कि राष्ट्रिय पोशाक सुसज्जित होने से नेपाली नागरिक नही कहलाता है | अगर आप मधेशी हैं तो ओली साहब की चमचागिरी जरूरी है |

यह भी पढें   शतक रक्तदाता सहित ३२ लोगोंद्वारा किया गया रक्तदान

paramananda-jha-at-tudikhel

शनिबार सुबह  सरकार द्वारा  आयोजित गणतन्त्र दिवस मनाने का कार्यक्रम में पूर्वराष्ट्रपति झा राष्ट्रिय पोशाक सुसज्जित होकर मञ्च पर पहुँचे थे । लेकिन जब उन्हें कोई नही पूछा और वैठने की कोई व्यबस्था नही देखे तब उन्हें पता चल गया कि उनकी अवहेलना की गी है | और वे तुरन्त ही मंच से उतर कर चल दियें |

कार्यक्रम को बहिस्कार करके लौटने के कर्म में उपराष्ट्रपति झा ने अपनी अवहेलना होने का आरोप लगाया | वापस लौटते देखकर कुछ सरकारी अधिकारी ने उन्हें फुसलाकर फिर से मंच पर ले जाने का प्रयास किया | लेकिन उपराष्ट्रपति झा ने उनकी नही सुनी और वे वापस हो गये |
सरकार द्वारा आयोजित गणतन्त्र दिवस के अवसर पर टुँडीखेल में औपचारिक समारोह का आयोजना किया गया था ।  इस अवसर पर राष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी, प्रधानमन्त्री केपी शर्मा अाेली , उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन,  सभामुख अोनसरी घर्ती सहित कई विशिष्ट लोगों की उपस्थति थी ।

यह भी पढें   विराटनगर के आदर्श निर्माण मंदिर ने मनाया समारोह पूर्वक स्वर्ण जयंती

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com