अमेरिका में मैथिली सुपर स्टार क्रान्ति झा और हिन्दी स्टार राजेश कुमार सम्मानित
सुजित कुमार झा, एटलान्टा, जोर्जिया, २८ मई |
२८ मई , २०१६ , एटलांटा मैथिल ग्रूप ने मैथिली के सुपर स्टार और बॉलीवूड के उभरते हुए यूवा अभिनेता क्रान्ति प्रकाश झा और हिन्दी छोटे पर्दे के जाने माने स्टार राजेश कुमार को एक समारोह आयोजन कर सम्मानित कीया है । गौरतलब है कि झा द्वारा अभिनीत फिल्म “मिथिला मखान” को इसी साल मैथिली सर्व श्रेष्ठ फिल्म द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । इतना ही नहीं झा इस से पहले एल आई सी , रेमंड और कई बिज्ञापनो में देखे गए हैं तो राजेश कुमार छोटे परदे के जाने माने कलाकार हैं। हाल फिलहाल ये लोकप्रिय टीवी सीरियल “नीली छत्तरी वाले” में मुख्य भूमिका में नज़र आते है । पृथ्वी राज कपूर का अकबर वाले किरदार को सारे बॉलीवूड में सब से अच्छा अगर कोई कर सकता है तो वो कुमार ही है ।
कार्यक्रम के शुरुआत में क्रान्ति प्रकाश झा और राजेश कुमार द्वारा अभिनीत मुख्य मुख्य झलकियां बड़े पर्दे पर दिखाइ गई, और अंत में ज्योंहिं “वेलकम टू राजेश कुमार” और “वेलकम टू क्रान्ति प्रकाश झा” दिखाया गया तो एक ओर तालियों से सारा हॉल गूंज उठा तो दूसरी ओर वे दोनों काफ़ी भावुक होते नज़र आये । समारोह के दौरान युवा स्टार झा और टीवी सुपरस्टार कुमार करीब एक सौ से अधिक सदस्यों के साथ सेल्फी और फोटो लेते जरा भी नहीं हिचकिचाये, और वहाँ उपस्थित बच्चों से मैथिली सीखने की प्रेरणा देते नज़र आए। उन्होंने अपनी संस्कृति को सदैव बनाये रखने का भी निवेदन किया।
कार्यक्रम के दौरान एटलांटा मैथिल ग्रूप के कलाकारों ने माहौल को अपनी सुरीली आवाज़ से संगीत मय बना दीया । अंत में दोनों सम्मानित कलाकारों को मैथिल ग्रूप के सभी सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर किया गया एक कपडा को निशानी के रूप में प्रदान किया, जिसे देख भावुक बने क्रांति ने कहा कि “ये मैं जीवन भर सम्हाल के रखूँगा और मेरी माँ इसे देखते ही रो पड़ेगी” । उनके आँखों में मैथिल ग्रूप के प्रति आभार साफ़ नज़र आता दिखा।




