Sun. Mar 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दिए जाने वाले रु. ३० करोड़ पर रोक

काठमाण्डू, ४ अगस्त | अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान को मिलने वाली फौजी मदद से ३० करोड़ डालर पर रोक लगायी  है । इसका कारण पाकिस्तान का हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही न करना है । पेंटागॉन के प्रवक्ता के अनुसार रक्षा मंत्री ऐशले कार्टर ने वो सर्टिफ़िकेट जारी करने से इंकार कर दिया है जिससे ये राशि पाकिस्तान को मिल पाती।
साल 2015 में इस बजट के तहत पाकिस्तान के लिए एक अरब डॉलर की राशि तय हुई थी लेकिन कांग्रेस ने इसे जारी करने से पहले एक शर्त रखी
image(2)
शर्त ये थी कि इसमें से तीस करोड़ डॉलर तभी जारी किए जाएं जब रक्षा मंत्री हक्कानी नेटवर्क के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की कार्रवाई से संतुष्ट हों और उसका सर्टिफ़िकेट दें।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान ने उत्तरी वज़ीरिस्तान में कई चरमपंथी गुटों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है लेकिन हक्कानी नेटवर्क और अफ़गान तालिबान दोनों ही पाकिस्तान के कई इलाकों में अभी भी सक्रिय हैं।
पेंटागॉन के प्रवक्ता के अनुसार द्दण्ज्ञछ के बजट के तहत एक अरब डॉलर में से सत्तर करोड़ डॉलर पाकिस्तान को दिए जा चुके हैं लेकिन बाकी तीस करोड़ डॉलर अब उपलब्ध नहीं होंगे।  from bbc

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.