Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पद ग्रहण के साथ ही प्रचण्ड का ४ बूंदे(प्वाइंट) कार्यक्रम पर हस्ताक्षर

 
prachand
मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, ५ अगस्त
नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचण्ड नें पद ग्रहण करने के साथ ही ४ प्वाइंट के निर्देशन में हस्ताक्षर किये हैं ।
 जिसमें पहला निर्णय गरीबों के लिए  सरकार का कार्यक्रम है । इस अभियान में आय अर्जन, शिक्षा स्वास्थ्य बीमा, ट्रेनिंग, बैंक, रोजगार, बाजार का एकीकरण, खाद्य सुरक्षा जैसे कार्यक्रमों का संचालन करने के निर्णय का उललेख है ।  गरीबों के पहचान व जीवन स्तर को उंचा उठाने के लिए यह कार्य कार्यान्वित किया जाएगा ।
 दूसरा निर्णय भूकम्प पीडितों के लिए है । जिसमें राहत व पुनर्निर्माण के बारे में उल्लेख है ।  प्रचण्ड नें ३१ जिलों के  ५ लाख ३३ हजार परिवारों के लिए, अनुदान की पहली किश्त ४५ दिन के भीतर ही हस्तान्तरण करने का निर्णय किया है ।
तीसरा उल्लेख चिकित्सा के क्षेत्र के लिए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में, आने वाले ३ महीनों में चिकित्सकों को भेजने व जिलों में सरकारी अस्पतालों में सभी सेवाएं व गुणस्तरीय दवाइयां कमरें आदि इसी वर्ष के आर्थिक बजट के दवारा संचालित करेंगे ।
चौथा निर्णय देश भर के दलितों के लिए व कर्णाली के नवजात शिशुओं  के लिए जो समय सीमा के भीतर ही जन्म का नामांकन करा लेंगे उन परिवारों कों प्रोत्साहन स्वरुप १००० रु. देने का भी निर्णय लिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com