Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठाकुर ने दी चेतावनी, सीमांकन के बाद स्थानीय चुनाव होगा तो सहभागी होगें नहीं तो विरोध करेगें

 

DSCN3113

विजेता चौधरी, काठमाण्डू, भादव ३

लोकतान्त्रिक बुद्धिजीवी संघ केन्द्रीय कार्य समिति द्वारा आज राज्य पुर्नसंरचना तथा स्थानीय निकाय विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

तराई मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी कार्यालय में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बोलते हुए तमलोपा के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा कि अभी के संरचना को हमने स्वीकार नहीं किया है । सीमांकन नहीं हुआ तो उसे स्वीकार करने का प्रश्न ही नहीं उठता ।

अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि संघ को कैसे असफल करना है, इस तरफ स्थानीय निकाय का संरचना कराया गया है । उन्होंने स्थानीय चुनाव के विषय में बोलते हुए कहा सीमांकन के बाद अगर स्थानीय चुनाव होता है तो हम उस में सहभागी हाेंगे नहीं तो विरोध में उतरने की चेतावनी दी ।

यह भी पढें   'मधेस का कैलाश' — टुटेश्वरनाथ महादेव धाम

अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि हम शारीरिक लड़ाइ से मानसिक लड़ाइ की तरफ प्रवेश कर रहे हंै कहते हुए कहा मानसिक लड़ाइ खतरनाक होती है, ऐसा कह कर उन्होंने सांकेतिक चेतावनी दी ।

कार्यक्रम में बोलते हुए तमलोपा के उपाध्यक्ष हृदयेश त्रिपाठी ने कहा कि, हमारा अभी का ध्येय संस्थागत आधार को और अधिक संस्थागत कैसे करें उस तरफ है । बहरहाल उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा नीति के विचार करने वालों की नीयत ही खराब हो तो कोई क्या कर सकता है ।

उपाध्यक्ष त्रिपाठी ने स्थानीय चुनाव के विषय में बोलते हुए कहा संस्था संरचना बनी ही नही है, चुनाव की बात जोर पर है, ये नेपाली जनता को फिर से ठगने का कार्य हो रहा है जिसे आप लोगों को समझना होगा और निदान निकालना होगा । उन्होंने कहा आयोग ने मापदण्ड खुद बना लिया है इसके लिए उन्होंने खेद प्रकट किया ।

यह भी पढें   आठ राजनीतिक दलों ने बनाया ‘अग्रगामी मोर्चा’

उपाध्यक्ष त्रिपाठी ने सीमांकन हेर फेर होने की बात स्वीकार की गई है अगर यह नहीं हुआ तो चुनाव भी नहीं होगा ।

DSCN3110

स्वतन्त्र बुद्धिजीवी के रुप में बोलते हुए पूर्वमन्त्री एवम् अर्थविद विद्याधर मल्लिक ने राजनीतिक रुपान्तरण में आर्थिक नीति के विषय में अपना विचार प्रकट किया । उन्होंने प्रान्त के पास अर्थ का खास अधिकार नही है ऐसे में ये कैसे चलेगा प्रति प्रश्न किया । उन्होंने प्रदेश को आर्थिक सम्पन्न बनाने की बात पर जोर डाला ।

यह भी पढें   'मधेस का कैलाश' — टुटेश्वरनाथ महादेव धाम

विचार गोष्ठी में बुद्धि जीवीकृष्ण हाछेथु ने अपना मत प्रकट करते हुए कहा चौथा मधेस आन्दोलन का स्पेश अभी बाँकी है ।

कार्यक्रमका संचालन सुरेन्द्र कुमार झा ने किया था । कार्यक्रम में वृषेशचन्द्र लाल लगायत कीउपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com