Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कान फ़िल्म समारोह शुरू

 

फ़्रांस की राजधानी पेरिस में बुधवार को टद्धवें कान फ़िल्म समारोह की शुरूआत हुई।

अमरीकी निर्देशक एलेन मूडी की रोमैंटिक कॉमेडी फ़िल्म ुमिड नाइट इन पेरिसु की स्क्रीनिंग के साथ रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

इस फ़िल्म में ओवेन विल्सन, राशेल मैक्एडम्स और मैरिओन कोटिलार्ड के अलावा फ़्रांस के राष्ट्रपति निकोला सारकोज़ी की पत्नी कार्ला ब्रूनी भी किरदार निभा रही हैं।

मंगलवार को ही कार्ला ब्रूनी ने कह दिया था कि वो निजी कारणों से कान समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगी।

अमरीकी निर्देशक एलेन मूडी की रोमैंटिक कॉमेडी फ़िल्म ुमिड नाइट इन पेरिसु की स्क्रीनिंग के साथ रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

समारोह में ब्रिटेन को ुफ़िल्म वी नीड टू स्पीक अबाउट केविनु से काफ़ी उम्मीदें हैं जो कि प्रतिष्ठित पाम डोर सम्मान के लिए नामांकित द्दण् फ़िल्मों में से एक है।

अभिनेता जूड लॉ और अमरीकी अभिनेत्री उमा थुरमन इस साल के ज्यूरी सदस्यों में हैं जिसकी अध्यक्षता रॉबर्ट डे नीरो करेंगे।

द्दद्द मई तक चलने वाले इस समारोह में उम्मीद है कि हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप, एंजेलिना जोली और जूडी फ़ॉस्टर वग़ैरह शामिल होंगे।

भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री से भी कई सितारे समारोह में शामिल होने के लिए पेरिस पहुंच गए हैं।
ुचर्चित फ़िल्मेंु

समारोह में जिन फ़िल्मों के बारे में ज्यादा चर्चा हो रही है उनमें अमरीकी फ़िल्म ुद ट्री ऑफ़ लाइफ़ु है।

ज्ञढछण् के दशक को दर्शाती इस फ़िल्म में ब्रैड पिट और शॉंन पेन मुख्य किरदार निभा रहें हैं।

एक फ़िल्म जो शायद सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है ज्ञढढठ में ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मौत पर बनी डॉकुमेंट्री फ़िल्म ुअनलॉफ़ुल किलिंगु।

मुख्य मुक़ाबले के अलावा समारोह के दौरान हॉलीवुड की दो स्वीकेल फ़िल्मों की भी स्क्रीनिंग होगी।

ये फ़िल्में हैं ुकुंग फ़ु पांडा द्दु और पायरेट्स ऑफ़ द कैरेबियनस्ऑन स्ट्रेन्जर्स टाइड्सु।

समारोह में वितरकों, ख़रीदारों और मीडियाकर्मियों के लिए सैकड़ों फ़िल्म दिखाई जाएंगी।

लेकिन एक फ़िल्म जो शायद सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है ज्ञढढठ में ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मौत पर बनी डॉक्युमेंट्री फ़िल्म ुअनलॉफ़ुल किलिंगु।

कीथ एलेन के ज़रिए निर्देशित फ़िल्म में डायना की कार दुर्घटना की एक तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है। पेरिस की कार दुर्घटना में राजकुमारी डायना और उनके साथ दो लोगों की मौत हो गई थी।

ब्रिटेन के अभिनेता का कहना है कि ये फ़िल्म हादसे से पहले किसी षडयंत्र के बारे में नहीं है बल्कि ये फ़िल्म हादसे के बाद मामले को दबाने की कोशिशों के बारे में है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com