Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पृथ्वी पर पहुंचा सौर तूफान, अगले 24 घंटे तक रहेगा असर, गति 40 लाख मील प्रति घंटा थी।

 

वॉशिंगटन ।।  आवेशित कणों के एक बड़े सौर तूफान के आज पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद है और दो दिन पहले पैदा हुए इस सौर तूफान से बिजली आपूर्ति, उपग्रह आधारित नौवहन प्रणाली और वायु यातायात में बाधा पड़ सकती है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह पांच साल में आया सबसे बड़ा सौर तूफान है, जो मंगलवार को तड़के सौर ज्वालों से उठा था बढ़ता ही चला गया। उन्होंने बताया कि वृहस्पतिवार की सुबह इसके आवेशित कणों की गति 40 लाख मील प्रति घंटा थी।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में वना भव्य सूर्य मंदिर,आज शाम होगा उद्घाटन

नैशनल ओसियैनिक एंड एटमोसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के अंतरिक्ष मौसम विज्ञानी जोसेफ कंशेस ने बताया,  ‘  अंतरिक्ष का मौसम पिछले 24 घंटे के दौरान बहुत रोचक हो गया है।  ‘  कंशेस के हवाले से स्पेस डॉट कॉम ने बताया है,  ‘  यह सुपर टयूजडे है,  ‘  नासा के कई अंतरिक्ष यानों ने सौर ज्वालाओं की उस वक्त तस्वीरें ली है जब इसने अंतरिक्ष में सौर प्लाज्मा और आवेशित कणों को प्रभावित किया, जिसे  ‘  कोरोनल मास इजेक्शन  ‘  (सीएमई) कहा जाता है।

यह भी पढें   नेपाल की प्रतिनिधि सभा की बैठक एक बार फिर स्थगित

सीएमई के पृथ्वी पर प्रत्यक्ष रूप से पहुंचने की उम्मीद नहीं है, लेकिन आवेशित कणों के बादल पृथ्वी से चमकते हुए दिखाई पड़ सकते हैं। कंशेस ने बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक सीएमई के आज शाम पांच बजे (भारतीय समय) पृथ्वी पर पहुंचने की उम्मीद है और इसका असर 24 घंटे तक रह सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *