Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है– मन्त्री लेखक

 

उदयपुर, कार्तिक १० ।
मधेशवादी तथा आदीवासी जनजाति दलों द्वारा सरकार पर लगाया महाअभियोग की आड में सरकार संविधान संशोधन के मुद्दा को किनारा कर रही आरोप को खण्डित करते हुए भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रमेश लेखक ने कहा संविधान संशोधन तथा कार्यान्वयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है ।

mantri-lekhak

नेपाल प्रेस युनियन उदयपुर द्वारा आज गाइघाट आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा मधेशी तथा जनजातियों के जायज माग पूरा करने के लिए सरकार संविधान संशोधन करने का गृहकार्य में लगी है । कुछ ही दिनों में उक्त कार्य सम्पन्न होने का उन्होंने दावा भी किया ।
मन्त्री लेखक ने बताया संविधान संशोधन के लिए प्रमुख तीन दल तथा छोटे दल सहित के सहभागिता में बार बार विचारविमर्श हुआ है । उन्होंने सभी के सहमति में ही उक्त कार्य पूरा किया जानेका उन्होंने विश्वास दिलाया ।
एक प्रश्न में मन्त्री लेखक ने कहा सरकार की प्रमुख प्राथमिकता संविधान संशोधन कर उसे सर्वस्वीकार्य बनाना है । उन्होंने कहा संविधान कार्यान्वयन के लिए तीन तह का निर्वाचन करवाने के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *