Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में मधेशी महिलाओं द्वारा लोककला चित्र लेखन प्रतियोगिता

 

madheshi-mahila

नेपालगञ्ज(बाके), पवन जायसवाल, कार्तिक २० गते ।
बाके जिला के नेपालगञ्ज में मधेशी महिलाओं की पर्व करवा चौथ तथा भइया दुईज (भाई टीका) के अवसर पर लोककला चित्र लेखन प्रतियोगिता किया गया ।
तमालोपा पार्टी के सह–महांमन्त्री पशुपतिदयाल मिश्र के प्रमुख अतिथि में नेपालगञ्ज में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में तराई मधेश महिला संघ बाके की आयोजन में मधेसी महिलाए की पर्व करवा चौथ तथा भइया दुइज (भाई टीका) की अवसर पर नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. ११ स्थित केन्नूराम काशीराम पञ्चायती धर्मशाला में स्थलगत लोककला चित्र लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई ।

यह भी पढें   ‘हे भगवान, मेरा सिंदूर न मिटे’ रोती-बिलखती गर्भवती इदिरा की पुकार

लोककला चित्र लेखन प्रतियोगिता कार्यक्रम में तराई मधेश महिला संघ की केन्द्रीय उपाध्यक्ष अल्पना बैश्य ने  कहा कि मधेश में अब मधेशी महिला सभी विषय में आगे रही है । प्रतियोगिता में करवा चौध लेखन तर्फ ज्योति बैश्य प्रथम, ममता गुप्ता द्वितीय, रशिता गुप्ता तृत्तीय स्थान प्राप्त की थी । इसी तरह रुपा कोरी और लता सिंह ने सान्त्वना स्थान प्राप्त की थी ।  प्रतियोगियों को करवा चौथ में निर्माण करने वाली लोक कला बनाने के लिये लगाया गया था ।

4
इसी तरह भइया दुईज प्रतियोगिता में काजल शर्मा प्रथम, पुनम मौर्य द्वितीय और रजनी गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त की थी । यह प्रतियोगियों को मधेशी समुदाय में भाई टीका के दिन पूजा करने के लिये बनाने वाली बिशेष प्रकार की कला बनाने के लिये लगाया गया था ।
अइसे देबी बैश्य को बिशेष पुरस्कार प्रदान किया गया था । प्रतियोगिता में सह–महमन्त्री पशुपतिदयाल मिश्र ने कहा मधेशी महिला को किसी भी क्षेत्र में आधिकार प्राप्त नही है, मधेश में महिला के लिये राज्य ने सेवा सुविधा भी नही प्रदान किया है, मधेशी महिलाए पीछे रही है बताया । अब मधेश में मधेशी महिलाए की विकास करना पड़ेगा ।

यह भी पढें   ‘हे भगवान, मेरा सिंदूर न मिटे’ रोती-बिलखती गर्भवती इदिरा की पुकार

मधेश को आधिकार प्राप्त न होने तक मधेशी समुदाय अवसर से पिछाड़ा है बताया । लोककला चित्र लेखन प्रतियोगिता में तमालोपार्टी के बाके जिला अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद पाठक ,संगठन विभाग प्रमुख राजकिशोर मिश्र पत्रकार बिष्णु लाल कुमाल तराई मधेश महिला संघ की सचिव काजल शर्मा, तराई मधेश महिला संघ बाके जिला की अध्यक्ष राजकुमारी मौर्या लागयत लोगों की उपस्थति रही थी ।

pa-15

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com