हिन्दू परिषद नेपाल का २१ सदस्यीय पोखरिया नगर समिति गठन
बीरगंज २६ मसिर

हिन्दू परिषद नेपाल के २१ सदस्यीय पोखरिया नगर समिति गठन किया गया है । परिषद के केन्द्रीय संयोजक पंडित पुरुषोत्तम दुबे के प्रमुख आतिथ्य एवं हिन्दूवादी अगुवा नेता लालबाबु पटेल के विशेष पहल में पोखरीया नगरपालिका स्थित शिवमन्दिर के प्रांगन में गठन किया गया ।
पोखरिया नगर समिति की अध्यक्षता में गौरी शंकर तिवारी उपाध्यक्ष जयबालक साह कानु, सचिव हिरालाल यादव सहसचिव जलेश्वर चौहान, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण यादव, सह कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, सदस्यों में रमेश चौहान, जितेन्द्र साह, राजेन्द्र बैरागी शिवचन्द्र दास, शेषनाथ गोंड, हिरालाल यादव, लक्ष्मण साह तेली, भरत साह, रमेश यादव, दर्शन दास बैरागी, रामसुन्दर बैरागी, किशोरी चौहान, कपिलदेव गिरी, जादोलाल ठाकुर लगायत हैं ।
नवगठित समिति को शुभकामना देते हुए प्रमुख अतिथि दुब ने नेपाल हिन्दू राष्ट्र नहीं होने तक देश निकास नहीं पाने का दावा करते हए हाल नेपाल में हिन्दूओं के उपर विभिन्न बहाना में अतिक्रमण तथा धर्म सस्कृति को समाप्त करने की साजिश का आरोप लगाया । कार्यक्रम में हिन्दू परिषद नेपाल पर्सा के अध्यक्ष भुपेन्द्र पौडेल और केन्द्रिय सदस्य रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने शुभकामना मन्तब्य व्यक्त किया ।

