संशोधन पास होने का डर है एमाले को : देउवा
३० गते मंसिर, चितवन ।
नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने का है कि संविधान संशोधन प्रस्ताव पास होने के डर से एमाले संसद नहीं चलने दे रही है । उन्होंने कहा कि अब किसी भी हालत में संशोधन विधेयक प्रस्ताव वापस नहीं होगा ।
कांग्रेस चितवन के सङ्गठन सुदृढिकरण एवम् जागरण अभियान २०७३ का बिहीबार उद्घाटन करते हुए देउवा ने कहा कि एमाले अध्यक्ष केपी ओली और कांग्रेस के तत्कालीन पार्टी सभापति सुशील कोइराला के द्वारा किए गए हस्ताक्षर के अनुरुप ही सीमांकन परिवर्तन प्रस्ताव लाया गया है ।
उन्होंने कहा कि गाँव विकास समिति को गाँवपालिका बनाकर अभी की संरचना मं निर्वाचन करने के लिए तीन दल सहमत है । देश चुनाव की राह पर बढ चुका है अब इसे कोई नहीं टाल सकता ।
कार्यक्रम में महामन्त्री डा. शशांक कोइराला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गुट उपगुट को छोड कर संगठन विस्तार पर ध्यान दे ।



