युवा संघ के अध्यक्ष दुर्गा तिवारी पर गोली प्रहार, रुपन्देही
४ पुस, बुटवल ।
नेकपा एमाले निकट युवा संघ रुपन्देही के अध्यक्ष दुर्गा तिवारी के उपर गोली प्रहार हुआ है। तिवारी घायल हो गए हैं ।
देवदह नगरपालिका के खैरेनी बाजार में सोमबार दिन में तिवारी के उपर गोली प्रहार हुआ है । गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो सकी है । लाल पल्सर में चढे हुए दो व्यक्ति गोली मार कर फरार हो गए । उन्हें खोजने की कोशिश जारी है ।

