कानूनी शासन व मानवाधिकार के संरक्षण हेतु वकीलों की भूमिका महत्वपूर्णः राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी
काठमांडू, दिसंबर २४ ।
नेपाल में स्थायी शांति, दण्डहीनता का अन्त, कानूनी शासन व मानवाधिकार के संरक्षण एवं संवद्र्धन हेतु वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं । स्वच्छ एवं प्रभावकारी अभियोजन कार्य में सरकारी वकिलों को प्रतिस्पर्धी, स्वतन्त्र, विश्वसनीय और दक्ष होना अति आवश्यक होता है । ये बातें नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने सरकारी वकीलों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन के उदघाटन के बाद कहीं ।

प्रभावकारी अभियोजन, सुदृढ़ प्रतिरक्षा, व्यावसायिक सरकारी वकील, हमारी प्रतिवद्धता मूल नारा सहित काठमांडू में सरकारी वकीलों के राष्ट्रीय सम्मेलन दिसंबर २३ से आरंभ हुआ है ।
सम्मेलन में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने सर्वज्ञरत्न तुलाधर, बद्रीबहादुर कार्की, शुशीलकुमार पन्त, महादेव यादव, पवनकुमार ओझा, लक्ष्मीबहादुर निरौला, राघवलाल बैद्य, युवराज संग्रौला, मुक्तिनारायण प्रधान, द्रौणराज रेग्मी, बाबुराम कुंवर, हरिकृष्ण कार्की और हरि फुंयाल सहित १३ महान्यायाधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया ।
उदघाटन समारोह के अध्यक्ष महान्यायाधिवक्ता रमणकुमार श्रेष्ठ थे । मौके पर कानून, न्याय तथा संसदीय मामला मंत्री अजयशंकर नायक, नेपाल बार एशोसिएसन के अध्यक्ष शेरबहादुर केसी, नेपाल पुलिस के आईजीपी उपेन्दकान्त अर्याल, सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग के अध्यक्ष सूर्यकिरण गुरुंङ, पूर्व महान्यायाधिवक्ता बद्रीबहादुर कार्की ने सम्मेलन की सफलता के लिए बधाई तथा मंगल कामना व्यक्त की ।


sunko mao