Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश अलग हुआ तो जिम्मेदार खसबादी पार्टी होगी : महन्थ ठाकुर ने दिया चेतावनी

 

 हमारी भाषा व पहचान खतरे में : महन्थ ठाकुर

हम मधेश के योगी है, अपने हक अधिकार, पहचान और संस्कृति का अलख जगा रहे हैं । न कोई हिन्दू है, न मुसलमान हम सब मधेशी है ।” :  ईश्वर दयाल मिश्र

mahant-thakur

सतेन्द्र कुमार मिश्र, कपिलबस्तु । २५ दिसिम्बर |  मंगलवार को जिले के शिशवा ५ शान्तिनगर में आयोजित तराई मधेश बृहत जन जागरण अभियान कार्यक्रम भब्यता के सम्पन्न हुआ है ।
तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के केन्द्रिय सदस्य एवं भु.पू.मन्त्री ईश्वर दयाल मिश्र उर्फ वीरेन्द्र मिश्र के निवास स्थान कर्मा से निकली रैली शान्तिनगर में पहुचकर सभा में परिणत हो गयी थी ।
कार्यक्रम का शुरुआत तराई मधेश समाजवादी पार्टी के केन्द्रिय सदस्य एवं कपिलबस्तु जिला संयोजक मोहम्मद हई मुसलमान के स्वागत मन्तब्य से हुआ था । केन्द्रिय सदस्य मो.हई ने मधेश के शहीदों को सलाम करते हुए उपस्थित प्रमुख अतिथि, बिशिष्ठ अतिथि, अतिथि, समाजसेवी, कार्यकर्ता, पत्रकार, जनता, महिलाएं तमाम दलों के प्रतिनिधियों के साथ साथ कार्यक्रम को शोभायमान बनानेवाले उपस्थित सभी आगन्तुको का स्वागत किया ।

यह भी देखें  :

बृहत जन जागरण को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि रहे तमलोपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा कि,“भाषा हमारे सम्मान का माध्यम है और संस्कृति पहचान । आज हमारी भाषा और संस्कृति खतरे में हैं । इसपर खसबादी सरकार अपना बर्चश्व कायम करने की साजिश रच रही है । जो हमे हरगिज मंजूर नही है । आज अगर देखा जाय तो मधेश की दो तिहाई जमीन मधेशियों के कब्जे से जा चुकी है । जिसपर गैर मधेशियों का कब्जा हो चुका है । अगर यही सिलसिला चलता रहा तो ओ दिन दूर नही जब अपना घर जमीन सब छोडकर दुसरे देश में पलायन होना पडेगा ।”
मधेश की मांग पूरी न होने पर बिकराल आन्दोलन होने की नेपाल सरकार को चेतावनी देते हुए ठाकुर ने पूरब में झापा, मोरङ, सुनसरी और पश्चिम में कञ्चनपुर, कैलाली मिलाकर मधेश प्रदेश में नही दिया तो अलग देश की आवाज उठने तथा इसका जिम्मेदार नेपाल सरकार एवं खसबादी पहाडी पार्टियां होने की बात कहते हुए आक्रोश ब्यक्त किया ।
मधेश के श्रोतों को पहाडो में मिलाकर पहाडी प्रदेश बनाकर मधेश को श्रोत बिहीन बनाने की साजिश नेपाल सरकार द्वारा रचे जाने का आरोप पार्टी अध्यक्ष ठाकुर ने लगाया है । प्रेस कन्फ्रेन्स के दौरान महन्थ ठाकुर ने बताया कि, एमाले पार्टी का आन्दोलन औचित्य बिहीन है क्योकि संबिधान संशोधन प्रस्ताव खुद एमाले प्रतिनिधियों ने ही किया है न कि किसी मधेशी नेता ने । साथ ही ठाकुर ने एमाले द्वारा संघियता के डर से संबिधान खारेज करने की साजिश रचे जाने की बात भी कही ।

यह भी पढें   परंपरा, स्वाभिमान और भविष्य: २०८३ के आइने में बदलता नेपाल

1st-news
सभा को सम्बोधित करने के दौरान तमलोपा केन्द्रिय सदस्य ईश्वर दयाल मिश्र ने कहा कि,“हम मधेश के योगी है, अपने हक अधिकार, पहचान और संस्कृति का अलख जगा रहे हैं । न कोई हिन्दू है, न मुसलमान हम सब मधेशी है ।” अब बिगुल बजाने का वक्त आ गया है कहते हुए उन्होने मधेशी आवाम को आन्दोलन और हक की लडाई के लिए तैयार होने की बात कही । साथ ही केन्द्र में शत्ता और पैसे के लालच में रहे मधेश के नेताओं को अभी वापस आकर मधेशी मोर्चा के साथ हक की लडाई में साथ देने की सलाह देते हुए ऐसा न करनेपर संघीयता आने एवं अपना सरकार बननेपर उन नेताओं को हरगिज न बक्से जाने की चेतावनी भी दी ।
कार्यक्रम को तमलोपा के माननीय सांसद अकबाल अहमद शाह, युवा नेता गंगेश तिवारी, अजीत सिंह लगायत कई दिग्गज नेताओं ने सम्बोधित किया था । कार्यक्रम हरिद्वार उर्फ पप्पू चौधरी की अध्यक्षता, तमलोपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष महन्थ ठाकुर की प्रमुख अतिथ्यता, तमलोपा के सांसद अकबाल अहमद शाह, भूपू मन्त्री एवं तमलोपा के केन्द्रि सदस्य ईश्वर दयाल (वीरेन्द्र) मिश्र एवं तमलोपा नेता मंगल गुप्ता की बिशिष्ठ अतिथ्यता में सञ्चालित हुआ था ।
कार्यक्रम में अतिथि तराई मधेश सद्भावना पार्टी के केन्द्रिय सदस्य एवं कपिलबस्तु जिला संयोजक मोहम्मद हई मुसलमान, हरिवंश नाथ शुक्ला, राम अचल तिवारी, राम कुमार गुप्ता, श्याम सुन्दर चौधरी, संघीय लोकतान्त्रिक फोरम के युवा नेता अजीत कुमार सिंह, शिक्षक के केन्द्रिय प्रतिनिधि हरिहर मिश्र, जगदीश तिवारी, रा.प्र.पा.नेपाल के रामेश्वर प्रसाद चौधरी, युवा नेता राहुल सिंह, नेपाल के गौरव करन गुप्ता लगायत अन्य अतिथियों के साथ साथ पत्रकार, समाजसेवी, पार्टी कार्यकर्ता, किसान, महिला, बुद्धजीवी महानुभावों को मिलाकर करिब ४५०० से ५००० लोगों की उपस्थिति रहने का अन्दाजा लगाया गया है ।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
२) बर्गीय मञ्च का बिस्तृत बैठक भब्यता के साथ हुआ सम्पन्न
नागेन्द्र उपाध्याय लगायत २० लोगों ने किया पार्टी प्रवेश
सतेन्द्र कुमार मिश्र÷कपिलबस्तु । जिले के क्षेत्र नम्बर ५ में सद्भावना पार्टी के वर्गीय मञ्च का क्षेत्रीय बिस्तृत बैठक सम्पन्न हुआ । पत्थरदेइया गाविस के भवन में शनिवार को सद्भावना पार्टी के वर्गीय मञ्च के बिस्तृत बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें नागेन्द्र उपाध्याय लगायत २० से अधिक लोगों ने अन्य पार्टियों का परित्याग कर सद्भावना पार्टी में प्रवेश किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नागेन्द्र उपाध्याय ने इससे पहले दुसरे पार्टी में सामिल होने की बात कहते हुए उस पार्टी का परित्याग करके सद्भावना पार्टी में नया सदस्यता लेने की वजह से हर्षित होने की बात कही । साथ ही उन्होने पार्टी में पूर्ण निष्ठा एवं ईमान्दारी के साथ कत्र्तब्य निर्वाह करने की प्रतिबद्धता भी जाहिर की ।
कार्यक्रम के बिशिष्ठ अतिथि रहे रविदत्त मिश्र ने चालु आर्थिक बर्ष में जिल्ला बिकास समिति के द्वारा बिभिन्न क्षेत्रों में बितरित किए गए रकमों को प्रमाण सहित उपस्थित लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया । साथ ही पार्टी में नवप्रवेशियों का स्वागत करते हुए उन्हे ईमान्दारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ पार्टी के हकहित में कार्य करने के लिए आग्रह भी किया । इसी पुस १३ गते होने जा रहे जिला अधिवेशन के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए लोगों से जिले में पहुचकर अधिवेशन को भब्यता के साथ सफल बनाने के लिए आग्रह भी किया ।
मन्तब्य व्यक्त करने के दौरान कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि रहे मिर्जा अरशद बेग ने नेपाल सरकार द्वारा इस साल ३ करोड रुपए का सांसद कोटा बजट बिनियोजन किए जाने तथा उसमें से ५० लाख रुपए समानुपातिक सांसद को खर्च करने का अधिकार दिए जाने की बात कही ।
हीरालाल यादव के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में, प्रमुख अतिथि सद्भावना पार्टी के केन्द्रिय सचिव मिर्जा अरशद वेग, बिशिष्ट अतिथि सद्भावना पार्टी के केन्द्रिय सदस्य एवं जिला अध्यक्ष रविदत्त मिश्र, अतिथि पार्टी के केन्द्रिय सल्लाहकार इख्तार खां तथा रामप्रकाश चौधरी, शिव कुमार गुप्ता, नागेन्द्र उपाध्याय, शाहिद खान, शिवभक्त ठाकुर लगायत करिब १५० लोगों की उपस्थिति रही थी । कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे हीरालाल यादव ने अपना मन्तब्य ब्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।

यह भी पढें   ट्रंप द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में चली गोली

2nd-news

 

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *