Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विधेयक पारित होने से पूर्व कोई भी चुनाव स्वीकार्य नहीं : रेखा यादव

 

rekha-yadav

काठमांडू, १८ पुस । वर्तमान में नेपाल के नश्लवादियों ने देश को अनिर्णय का बंदी बना रखा है । पंजीकृत संशोधन विधेयक को अनिश्चितता एवं अन्यौलता में रखकर संसद की कार्यवाही को भी स्थगित की है । सत्ता, भत्ता, लोभ, मोह एवं ऐयाशी में लिप्त होने के कारण मधेशी, आदिवासी, जनजाति, दलित, पिछड़ावर्ग और सीमान्तकृत समुदायों को हमेशा के लिए दबाने का षड़यन्त्र किया है ।
देश में एक ही भाषा, वेशभूषा और नश्ल की पहचान कायम रहे, यही उनकी धारणा रही है ।
सरकार ने अगहन १४ गते संघीयता, सीमांकन, समानुपातिक, समावेशी नागरिकता की प्राप्ति जैसे मुद्दों में संघीय गठबन्धन से विमर्श किए बगैर अधूरे विधेयक पंजीकृत किया है । इस विधेयक में संघीय गठबंधन असहमत हैं । दूसरी तरफ फिलहाल संविधान संशोधन विधेयक को रद्दीखाना में रखकर कांग्रेस, एमाले और माओवादी के बीच चुनाव करवाने में सहमति हुई हैं । इससे स्पष्ट होता है कि सरकार, एमाले और कांग्रेस की नियत में खोटापन तो दिखाई दे ही रहा है । दूसरी तरफ यह भी साफ है कि देश में जातीय–सामाजिक सहिष्णुता भड़काने तथा देश को विभाजन की ओर उन्मुख करने का प्रयत्न किया जा रहा है । राष्ट्रीय एकता को कमजोर कर देश में फिर से गृहयुद्ध करवाने का प्रयत्न किया जा रहा है । संघीयता, गणतन्त्र, धर्म निरपेक्षता जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों को खाई में रखकर देश को प्रतिगमन की ओर ले जाने की कोशिशें की जा रही हैं ।
जहाँ तक चुनाव करवाने की बात है, हमारी मान्यता है कि विधेयक पारित होने से पूर्व किसी भी तह का चुनाव करवा गया, तो वह चुनाव स्वीकार्य नहीं होगा ।
(रेखा यादव, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल की केन्द्रीय सदस्य तथा राजनीतिक समिति की सदस्य हैं ।)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed