राष्ट्रिय सहमति की सरकार के लिए एमाले तैयार है : माधव नेपाल
२० पुस, काठमांडू । नेकपा एमाले के नेता माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि संविधान संशोधन सम्वन्धी सर्वोच्च अदालत का आदेश से देश बहुत ब्रा दुर्घटना से बच गया है | साथह संशोधन असंवैधानिक होने की एमाले की बात की भी पुष्टि हो गई है ।
प्रेस चौतारी नेपाल द्वारा बुधबार को आयोजित कार्यक्रम में एमाले नेता नेपाल ने कहा -सर्वोच्च के आदेश से देश बिखंडन से बच गया है |
पूर्व प्रधानमन्त्री नेपाल ने कहा कि यदि ५ नम्बर प्रदेश के सीमांकन का बदलाव का प्रस्ताव देश बिखंडन की सुरूआत थी | नेता नेपाल ने कहा कि अगर जनता के भावना विपरित सरकार आगे बढ़ी तो हमलोग विरोध करेंगे । उन्होंने कहा , ‘प्रचण्ड का ये कदम जनभावना बिपरित और गलत भी है ।’ संशोधन प्रस्ताव को फिर्ता लेकर वा ज्यूँका त्यों ही रख कर चुनाव में केन्द्रित होने के लिए उन्होंने सरकार को सुझाव दिया।
नेता नेपाल के कहना है कि प्रधानमन्त्री एवम् माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड किसी के दबाव में आ कर संविधान संशोधन का प्रस्ताव लाये हैं। उन्होंने उसे रोकने के लिए सत्ता साझेदार दल कांग्रेस नेतृत्व को भी सुझाव दिया ।
एमाले नेता नेपाल ने कहा , हम शेरबहादुर जी से भी आग्रह करते हैं कि, इस झमेला में ना फसें । वे सीनियर ब्यक्ति हैं, देश विदेश घुमे हुये ब्यक्ति हैं, इस समस्या को कैसे समाधान किया जाय, हम लोगों को पता है, प्रचण्ड जी को रोका जाय । उन्होंने कहा कि ‘किस के दबाव में ये प्रस्ताव आया है ? किस के लिए लाया गया है ? उस को कहिये । यदि एमाले का सहयोग आवश्यक है तो हम देने के लिए एमाले तैयार है । और राष्ट्रिय सहमति की सरकार गठन के लिए भी एमाले तैयार है ।


