आपरेशन में लापरवाही बिमारी के पेट में ही औजार छोडा
२ माघ काठमान्डू ।
आर एन यादव

सिरहा, लहान की शान्ती देवी यादव पुस २६ गते स्थायी बन्ध्याकरण कराने के लिए मेरी स्टोप सेन्टर लहान पहुंची । वहाँ शान्ती की शल्यक्रिया सम्पन्न हुई । लेकिन घर पहुँचने के बाद पेट दुखने लगा, जो धीरे धीरे बढता ही गया । शान्ती मन ही मन सोच्ने लगी कि ये आपरेशन के ही कारण से हो रहा है । ‘तीन दिन के बाद पिसाब द्वारा योनी से लोहा का एक हिस्सा बाहर निकला । शान्ती मनही मन सोचने लगी, ‘मरेंगे तो मरेंगे बिचार कर उस लोहेको बल लगाकर निकाल ली ।
तब जाकर शान्ती ने घर के अन्य सदस्यों के जानकारी कराया उसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने जाना कि आपरेशन के समय ही लोहा के टुकडे को पेट मे छोड दिया गया था । घटना के बारे जानकारी होने पर आपरेशन करने वाले मेरी स्टोप सेन्टर के इन्चार्ज यादव के घर में पहुँचे । इन्चार्ज ने शुरु मे घटना बारे कुछ न कहते हुए भी अन्ततः शल्य क्रिया के क्रम में यादव को पेट में लोहा भूल से छूटने की बात स्वीकार किया है ।
यादव परिवार ने क्षतिपूर्ति की माँग की है और लापरवाही करनेवाले पर कार्यवाही की भी माँग की है ।

