प्लस टू द्वारा ऐन क्रियान्वित करने में वेवास्ता
विजेता, काठमांडौ माघ १८ ।
घर–घर व गली मोहल्लों में खुले ‘प्लस ट’ की संरचनाओं को विद्यालय तहों में शामिल करने हेतु सरकार द्वारा लाय गए ऐन महीनो बीत जाने के बाद भी प्सल टू ने इस ऐन को कार्यान्वयन नहीं किया है । यद्यपि नियमावली पारित होने की प्रक्रिया में आगे बढ़ चुकी है ।
शिक्षा (आठौँ) संशोधन ऐन, २०७३ के तहत कक्षा नवीं से लेकर कक्षा बारवीं तक की शिक्षा को माध्यमिक माना जाएगा । इस नियम के आधार पर कक्षा ११वीं तथा १२वीं विद्यालय की संरचना में सामिल होने चाहिए । जब कि प्लस टू संचालित अधिकांश विद्यालय राजनीतिक संरक्षण की आड़ में बेवास्ता करते आ रहा है ।
निजी उच्च माध्यमिक विद्यालय संघ (हिसान)के अध्यक्ष रमेश सिलवाल द्वारा संचालित गोलडेनगेट इन्टरनेशनल कालेज ही प्सल टू है । देशभर सञ्चालित २ सौ ५८ आंगिक तथा संम्बन्धन प्राप्त कॉलेजों में १६१ हिसान से आवद्ध हैं । सिज में मात्र ७८ कॉलेज उपत्यका में हैं । यद्यपि अधिकांश ने इस ऐन का पालन नहीं किया है ।
हिसान के अध्यक्ष रमेश सिलवाल बताते हैं कि कक्षा ९वीं से १२वीं कक्षा तक एक ही संरचना के अन्दर रखना गलत है । मन्त्रालय के पास इस विषय में कोइ तर्क ही नहीं है । उन्होंने कहा की अपने स्वार्थ में डूबे कुछ लोगों ने ११वीं व १२वीं कक्षा को विद्यालय शिक्षा में शामिल करने के लिए दबाव ड़ाल रहा है ।
शिक्षा मन्त्रालय के प्रवक्ता हरि लम्साल ने कहा कि नियमावली के मसौदे कानून मन्त्रालय में भेजा जा चुका है । कानून मन्त्रालय की सहमति आने के बाद शिक्षा मन्त्रालय की तरफ से इसे पारित कर अनुमोदन के लिए क्याबिनेट में भेजा जाएगा और चन्द दिनों में ही इसे क्रियान्वित किया जाएगा ।


