पुलों को निर्धारित समय पर ही निर्माण करने का निर्देशन
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १ फरबरी
व्यवस्थापिका संसद की विकास समिति ने रणनीतिक सड़कों पर बन रहे पुलों का तय समय पर ही निर्माण पूरा करने का भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्रालय को निर्देश दिया है ।
वर्षों से पुल निर्माण के काम में हो रही ढिलाई के मद्देनजर समिति की आज की बैठक ने मंत्रालय और सड़क विभाग के साथ विचार–विमर्श कर तय समय पर पुल न बनाने वाले निर्माण व्यवसायियों को ब्लैक लिस्ट में डालकर उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश भी दिया है ।
बैठक में भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री रमेश लेखक ने कहा कि भौतिक पूर्वाधार निर्माण से संबंधित सभी समस्याओं का प्रभावकारी हल निकालने के प्रति सरकार केंद्रित है ।


