Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रंजीत रायजी मालवीय मिशन को आगे बढ़ाने में प्रयत्नशील रहे : विष्णुहरि नेपाल

 
विष्णुहरि नेपाल महामना मालवीय मिशन नेपाल के सलाहकार एवं पूर्व राजदूत हैं
विष्णुहरि नेपाल महामना मालवीय मिशन नेपाल के सलाहकार एवं पूर्व राजदूत हैं

ष्णुहरि नेपाल,काठमांडू, १८ फरवरी | राजदूत का पद असाधारण होता है । उन्हें दोनों तरफ की भूमिका निभानी पड़ती है । प्रथमतः सरकार जो निर्णय करती है, उसे सावधानी से क्रियान्वित करना पड़ता है । द्वितीयतः उन्हें ह्युमन विइंग भी बनना पड़ता है । जिस देश में वे जाते हैं उन्हें उस देश की वस्तुस्थिति, रहन–सहन और वहां की जनता से लगाव रखना पड़ता है । मूलतः उन्हें पुल के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है ।
जहां तक सवाल है रंजीत जी के कार्यकाल का तो मेरे ख्याल से उनका कार्यकाल ज्यादा संतोषजनक रहा । खासकर मधेश आंदोलन को संतुलित करते हुए दोनों सरकारों को नजदीक लाने में उनकी अहम भूमिका रही । इसी प्रकार महामना मालवीय मिशन नेपाल को आगे बढ़ाने हेतु सदैव प्रयत्नशील रहे । नेपाल में प्रस्तावित नेपाल हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भारत सरकार तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से समन्वय तथा सहकार कराने हेतु भी सदैव प्रयत्नशील रहे । नेपाली जनता और नेपाल के चहुंमुखी विकास हेतु सदैव उनकी सकारात्मक धारणा बनी रहेगी, ऐसा हम उम्मीद करते हैं ।

यह भी पढें   मधेश प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार संकट में, एमाले ने समर्थन वापस लिया

(विष्णुहरि नेपाल महामना मालवीय मिशन नेपाल के सलाहकार एवं पूर्व राजदूत हैं ।)

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com