Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में मोटरसाईकल रैली और लाठी जुलुस निकालने का मोर्चा-पर्सा का निर्णय

 

bir

बिम्मी शर्मा,,वीरगन्ज, फागुन २२ | संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा पर्सा में कल्ह हुई बैठक ने दो सुत्रीय निर्णय किया है ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल पर्सा के अध्यक्ष प्रदीप यादव के अध्यक्षता में हुए बैठक से फागुन २३ गते बारा के जितपुर में वृहत मोटरसाइकल रैली और फागुन २४ गते वीरगन्ज में वृहत लाठी जुलुश निकालने का निर्णय किया है।

संसद में दर्ता संशोधन प्रस्ताव को परिमाजर्न सहित पारित कराने हेतु दवाब देने के उदेश्य से वृहत मोटरसाईकल रैली और लाठी जुलुश निकालने के निर्णय की जानकारी अध्यक्ष यादव ने दी।

यह भी पढें   "मुस्कान जीवन की" वह औषधि जो बेसकीमती है बिमल सरार्फ

उन्होंने मधेसी मोर्चा के पुर्व घोषित कार्यक्रम अंतर्गत भण्डाफोर कार्यक्रम फागुन २३ गते बारा–पर्सा के विभिन्न गाव तथा शहर से मोर्चा के अगुवाइ में वृहत जुलुश के साथ  दिन के ३ बजे जितपुर के गढिमाई मन्दिर में एकत्रित होकर मोटरसाईकल रैली निकालने का योजना के बारे में बताया।

मधेसी जनता को अधिकार देना नही चाहने वाले बड़े तीन दल का भण्डाफोर करते हुए फागुन २४ गते पर्सा के विभिन्न गाव,उपमहानगरपालिका और नगरपालिका से आनेवाले  मोर्च के नेता कार्यकर्ता तथा सर्वसाधाणरण का वीरगन्ज घण्टाघर चोक से बृहत प्रतिकार करने के योजना के बारे में अध्यक्ष यादव ने बताया। उन्होंने प्रचण्ड नेतृत्व के सरकार गठन के समय मोर्चासंग हुए सहमती से काँग्रेस और माओवादी केन्द्र के नेता पीछे हट गए और प्रतिबद्धता अनुसार संविधान संशोधन कर सिमाँकन पुनःनिर्धारण, समानुपातिक समावेशी निर्वाचन प्रणली, नागरिकता समस्या, जनसंख्या के आधार में निर्वाचन क्षेत्र जैसे मांग सम्बोधन कराने के लिए चरणबद्ध आन्दोलन में उतरने का जानकारी कराया। उन्होंने संविधान संशोधन न होने तक स्थानिय तह के निर्वाचन सम्भव न होने का दावा किया।

यह भी पढें   बालसन हर्बल के सहयोग से बीरगंज में होगा दो दिवसीय ‘इंटरनेशनल ब्यूटी आर्ट कार्निवल

संघीय समाजवादी फोरम नेपाल पर्सा के अध्यक्ष प्रदीप यादव के अध्यक्षता में हुए बैठक में तमलोपा के महामन्त्री जितेन्द्र सोनल ,नेपाल सद्भावना पार्टी के महासचिव शिवपटेल, तमलोपा पर्साका अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झा, राष्ट्रिय मधेस समाजवादी पार्टी पर्सा के अध्यक्ष प्रेम बाबु पटेल, तराई मधेस सदभावना पार्टी पर्सा के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव,नेपाल सद्भावना पार्टी पर्सा के अध्यक्ष कृष्ण पटेल,  मधेसी जनअधिकार फोरम गणतान्त्रिक पर्सा के अध्यक्ष मुस्तकिम अन्सारी की सहभागिता रही

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com