Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी घटना में एमाले के शीर्ष नेताओं का हाथ है : लाल बाबु राउत

 

17238352_1243255195771374_1957849551_n

विरगंज, फाल्गुन २९: संघिय समाजवादी फोरम नेपाल के पर्सा क्षेत्र नं. २ का क्षेत्रीय अधिवेशन गा.वि.स चोर्नी में सम्पन्न हुआ।

संघिय समाजवादी फोरम नेपाल के केन्द्रिय उपाध्यक्ष एवं सांसद लाल बाबु राउत गदी के प्रमुख आतिथिय एवं जिल्ला अध्यक्ष प्रदिप यादव के विशिष्ठ उपस्थिति में क्षेत्र नं. २ के गाविस चोर्नी में सम्पन्न अधिवेशन से वाशुदेव यादव के अध्यक्षता में ५४ सदस्यीय क्षेत्रीय कमिटी गठन हुआ ।

उक्त कमिटी में उपाध्यक्ष में प्रयाग भंडारी, असरफी साह, सचिव में राधाकृष्णन रैनियार साह, सहसचिव बिनेश साह कानु, कोषाध्यक्ष में देवनाथ पटेल, सदस्य शिवनाथ पटेल, हरिशंकर कुशवाहा, सुबाश गुप्ता, भरत यादव का चयन हुआ।

कार्यक्रम में उपाध्य्क्ष गदी ने कहा ‘अभी मधेश अशान्त है, जनता में आक्रोश है, जगह–जगह आन्दोलन हो रहा है, ऐसे अवस्था में एमाले जैसे पहले सरकार में रहा, वैसे ही फिर सरकार का नेतृत्व के प्रयास से गलत समय में गलत काम किया है, जिससे जनता में गलत सन्देश प्रवाह हुआ।’ उन्होंने आरोप लगाया की सप्तरी घटना में एमाले के शीर्ष नेताओ के हाथ है। साथ ही एमाले के कुछ शीर्ष नेता मधेस और मधेसी विरुद्ध विषबमन करने के व्यवहार, मधेसी समुदाय को अपमानित करने दुरव्यवहार करने, गैरजिम्मेवार, भड्काउ एवम् उत्तेजक अभिव्यक्ति इस घटना के मुख्य कारक तत्व है।

उक्त कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि फोरम नेपाल के जिल्ला अध्य्क्ष प्रदिप यादव ने अपने मन्तव्य में  संविधान संशोधन प्रस्ताव पारित न होने तक
देश में कोई भी  चुनाव न हो सकने का दावा करते हुए कहा कि “संविधान संशोधन प्रस्ताव पारित करना ही पड़ेगा, इसका कोई विकल्प नही है, हमलोगों का मांग
मधेश मात्र के लिए ही नहीं, ये तो संपूर्ण देश का मांग है।”

17190896_1243325185764375_8422708547941852221_n

अधिवेशन में  संघिय समाजवादी फोरम नेपाल के पुर्व  राज्य मन्त्रि करिमा बेगम, चर्चित उद्योगपति विजय सरावगी, हरिनारायण रौनियार, युवा नेता फिरोज
मन्सुर, महिला नेत्री सुनिता शाह के साथ अन्य नेता-कार्यकर्ता का उपस्तिथी रहा। बिम्मी शर्मा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *