Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ISIS के ताजमहल उड़ाने की धमकी के बीच आगरा में दो बम धमाके

 

26_11_2016-taj

*लखनऊ.मधुरेश*~ आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह दो बम धमाके हुए. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला धमाका आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास आउटर में हुआ जबकि दूसरा धमाका नजदीक के ही मकान की छत पर हुआ है. फिलहाल अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है. धमाके के बाद रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं.

आपको बता दें कि ऐतिहासिक ताजमहल को बम से उड़ाने की कथित धमकी पिछले दिनों आतंकी संगठन आइएसआइएस के द्वारा दी गयी थी जिसके बाद से शहर की सुरक्षा बढा दी गयी है. धमकी के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि कुछ लोगों ने इंटरनेट पर इस तरह की बात प्रसारित कर दी है. कहा जा रहा है कि यह आइएसआइएस की धमकी है. हम इसकी विश्वसनीयता की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढें   दीपक की लौ और हमारी सांस्कृतिक संवेदना : - डॉ. सत्यवान सौरभ

उन्होंने बताया कि बहरहाल, मामले को गंभीरता से लेते हुए ताजमहल की सुरक्षा बढ़ायी गयी है. ताजमहल परिसर और उसके ईद-गिर्द सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. यह घटना सालाना आयोजित होने वाले ताज महोत्सव के आयोजन से एक दिन पहले हुई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार आइएस के एक हिमायती मीडिया ग्रुप ने एक तस्वीर प्रकाशित की है, जिससे जाहिर होता है कि ताजमहल इस आतंकवादी संगठन का अगला निशाना हो सकता है. फिलहाल आगरा शहर और ताजमहल की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जूट गयी है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com