शहिद के सम्मान मे देशभर प्रेसमञ्च द्धारा मैनबत्ती प्रज्जवलन : मनोज बनैता
मनोज बनैता, सिरहा, ३ अप्रिल । प्रेस मञ्च नेपाल का केन्द्रिय निर्णय अनुसार रविवार मधेस के सम्पुर्ण जिले मे मधेशी वीर शहिद के सम्मान मे मैनबती प्रज्जवलन कियागया है । सिरहा शाखा द्धारा लाहान के शहिद चौक मे कार्यक्रम किया गया था । प्रेस मञ्च सिरहा द्धारा आयोजित शहिद सम्मान कार्यक्रम मे प्रेस मञ्च परिवार सिरहा, अन्य पत्रकार, स्वास्थकर्मी, मानवअधिकारवादी, बुद्धिजिवी, शिक्षक, व्यापारी, विधार्थी लगाायत की उल्लेखनिय उपस्तिथी देखी गयी । मैनबत्ती प्रज्जवलन के वाद आयोजित कार्यक्रम कोण सभा मे परिणत किया गया ।
कोण सभा को सम्बोधित करते मधेश मिडिया मिशन का अध्यक्ष दिनेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जब तक शरिर मे प्राण रहेगी तबतक हम नश्लवादी सरकार से लडते रहेगें । उनहोने कहा कि मधेशी विर शहिद का एक एक कतरा खुन का हिसाब होगा । उनहोने कहा कि मधेशी के माँग सम्वोधन विना निर्वाचन असम्भव है । इसीतरह नागरिक समाज का अगुवा शत्रुधन यादव सभाको सम्वोधित करते हुवे कहा है कि सरकार को अब समझ लेना चाहिए कि मधेश किस ओर जारहा है । प्रेस मञ्च नेपाल सिरहा शाखा अध्यक्ष मनोज बनैता का सभापतित्व मे सम्पन्न कार्यक्रम मे प्रेस मञ्च नेपाल का केन्द्रीय सचिव विरेन्द्र यादव, केन्द्रिय सदस्य गोपाल गुप्ता, केन्द्रिय सदस्य विरेन्द्र नेपाल, स्वास्थकर्मी डा. पप्पु साह, विधार्थी मञ्च का जिला अध्यक्ष विजय यादव, यूवा मञ्चका जिला कोषाध्यक्ष धनिराम महतो,सदभावना पार्टी का केन्द्रिय सदस्य मो. आलम लगाायत की सहभागीता थी । इसीतरह प्रेस मञ्च नेपाल का केन्द्रीय अध्यक्ष सन्तोष पटेल ने दिए जानकारी के मुताबिक सप्तरी,सुनसरी,मोरङ,सर्लाही,महोत्तरी,धनुषा बारा,रौतहट,चितवन,कपिलवस्तु,रुपन्देही,बाके,बर्दिया,दाङ,कैलाली लगायतके जिले में भी शहिद के सम्मान मे मैनबती प्रज्जवलन कियागया है ।




