Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के ‘रामनवमी’ में जनकपुरधाम बना रमा–रमा

 

janaki-temple

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ५ अप्रील ।

चैत्र नवरात्र का आज अंतिम दिन है । पंडितों और ज्योतिषियों के अनुसार इस बार राम नवमी ५ अप्रैल यानी आज मनाई जा रही है । आज सूर्योदय के समय नवमी तिथि रही है इसलिए पंडित आज ही राम नवमी मान रहे हैं ।

क्या है शुभ मुहूर्त

पंडितों के अनुसार आज सुबह ११ः२७ बजे पर दोपहर १ः५४ बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है ।

यह भी पढें   देश के कुछ जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा

क्यों थी शंका

दरअसल इस बार नवमी तिथि मंगलवार दोपहर ११ः२० बजे से आरंभ हो गई थी, जो आज यानी बुधवार १०ः०३ बजे तक है । सरकारी अाँफिसों, स्कूलों में भी आज को ही राम नवमी की छुट्टी दिया हैं ।

राम नवमी पर जनकपुरधाम में धूम

यूं तो राम नवमी पूरे देश में मनाई जाती है लेकिन इस मौके पर सबसे अधिक धूम नेपाल में जनकपुरधाम में मनाइ जाती हैं इसी तरह पडोसी देश भारत के अयोध्या नगरी में भी रामनवमी के रौनक देखने को मिलती है ।

यह भी पढें   नारायणगढ़–मुग्लिन सड़क चालू

जनकपुर में मंगलबार शाम से ही राममय हो गया था । जनकपुर कें जानकी मन्दिर में और मन्दिर के आसपास कें क्षेत्रों में रामनवमी के रौनक इस कदर फैलता हैं की पुरें जनकपुरधाम ही श्रीराम, श्रीराम मय बन जाता हैं ।

चूंकि राम की जन्म भूमि अयोध्या है, इसीलिए इस दिन अयोध्या की पवित्र सरयू नदी पर स्नान करने की परंपरा है । फिर लोग भगवान राम की आराधना करते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com