मधेश की माँगें पुरी होने के बाद ही मोर्चा चुनाव में शामिल होगें : महन्थ ठाकुर

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ५ अप्रील ।
तराई–मधेश लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष महंथ ठाकुर ने कहा— “अगर मधेश की माँगें पूरी होंगी तो संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा चुनाव में शरीक होगा ।”
आज वीरगंज के नावा में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ठाकुर ने कहा— “सरकार निर्माण के दौरान हमारे साथ की गई चार सूत्रीय सहमति का अगर क्रियान्वयन होता है, तो ही मधेश में चुनाव का माहौल बन पाएगा ।”

