Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव के लिए मुद्रित मतदाता शिक्षासम्बन्धी सामग्री जिलों मे भेजना हुआ सुरु

 

election aayog
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ९ अप्रील ।
निर्वाचन आयोग ने वैशाख ३१ गते को होने वाले स्थानीय तह के चुनाव के लिए मुद्रित मतदाता शिक्षासम्बन्धी सामग्री जिलों में भेजना शुरू कर दिया है । इस बार मतदाता शिक्षा के लिए पाँच तरह के पोस्टर, चुनाव के सम्बन्ध में बार–बार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब, हस्तपुस्तिका, स्रोत पुस्तिका लगायत शैक्षिक सामग्री तैयार हो चुकी हैं, ये जानकारी आयोग का सहसचिव नवराज ढकाल ने दी ।
आयोग के मुताबिक देश के ५४ जिलों के लिए मतदाता शिक्षासम्बन्धी सभी समग्री पैक हो चुकी है और बाँके, बर्दिया, डोल्पा, मुगु, हुम्ला, जाजरकोट, डडेल्धुरा, अछाम, बाजुरा, बझाङलगायत जिलों में मतदाता शिक्षा सामग्रियों से लदी गाडि़याँ भेजी जा चुकी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *