प्रमुख जिल्ला अधिकारी द्वारा निवेदन लेने से ईन्कार, गठबन्धन ने हुलाक के द्वारा निवेदन भेजा
हिमालीनि डेस्क, काठमाण्डू चैत 27, रविवार । स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन मोरड़ग का निवेदन आज जिल्ला प्रशासन कार्यालय मोरंग ने लेने से ईन्कार कर दिया है। गठबन्धन के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख जिला अधिकारी की ईन्कार के बाद हुलाक द्वारा जिला प्रशासन को निवेदन भेजा गया है ।
स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के संयोजक डा. सि के राउत लगायत पुलिस हिरासत में रहे अन्य स्वराजीयों की गिरफ्तारी के बिरुद्ध चैत 23 गते मोरंग के तेतरिया मे बिरोध सभा आयोजना कर बिना सर्त रिहाई के लिऐ माँग किया गया है । गठबन्धन स्रोत अनुसार कार्यक्रम समापन के बाद घर जाने के क्रम मे साम 7 बजे तेतरिया बजार से आगे पूलीया में हरिचा चौकी की पुलिस टोली ने मोटरसाईकल रुकवाकर अंधाधुन्द लाठी चार्ज किया जिससे बिराटनगर निवासी गठबन्धन कार्यकर्ता राजकुमार मुखिया के आँख मे गम्भिर चोट लगी और बिराटनगर आँखा अस्पताल में उन्की आँख का शल्यक्रिया किया गया । स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन मोरंग ने दोषी प्रहरी को कार्वाही, मानव अधिकार की रक्षा एवं घायल मुखिया को क्षतिपूर्ती सहित उपचार खर्च उपलब्ध कराने के लिऐ निवेदन भेजा है, साथ ही राष्टिय मानव अधिकार आयोग मोरंग को बोधार्थ करके निवेदन मानव अधिकार आयोग के कार्यालय मे दिया गया है



