साझा बिंदु की पहचान कर संशोधन करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत : पूर्वराष्ट्रपति
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० अप्रील ।
पूर्व राष्ट्रपति रामवरण यादव ने कहा— “साझा बिंदु की पहचान कर संविधान संशोधन करते हुए आगे बढ़ने की जÞरूरत है ।”
सिरहा के औरही में आज गायत्री महायज्ञ का उद्घाटन करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि तराई में स्थित चुरे पहाड़ के संरक्षण पर जोर देना होगा ।
कार्यक्रम में शांति तथा पुनर्निर्माण मंत्री सीता देवी यादव ने कहा कि संविधान संशोधन करके चुनाव कराना बेहतर होगा ।


