Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. सिके राउत लगायत अन्य दस लोगों का फैसला कल्ह होने की संभावना

 

 raut in siraha

रोशन झा, सिरहा 30 चैत, 2073 । स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के संयोजक डा. सि. के. राउत लगायत अन्य दस स्वराजीयों पर नेपाल प्रहरी द्वारा चलाई गई राज्य विरुद्ध सांगठनीक अपराध मुद्दा मे सिरहा जिल्ला अदालत में रविवार से लगातार चल रही बहस आज चौथे दिन बुधवार समाप्त हो गया है ।

ckr

सप्तरी, सिरहा, काठमाण्डू, धनुषा लगायत अन्य जिल्ला के लगभग 70 से अधिक अधिवक्ताओं ने डा. राउत के पक्ष मे बहस किया है । सरकार के तर्फ से 14 सरकारी वकिलों ने रविवार को बहस किया था । आज बुधवार को सुरुवात मे सिरहा के वकीलों द्वारा बहस किया गया और अन्तिम बहस काठमाण्डू के अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार महतो, हेम नारायण चौधरी और बाल किसोर यादव द्वारा किया गया । आज साम 5:30 बजे तक बहस होने के बाद बहस प्रक्रिया समाप्त हो गया । कल सिरहा जिल्ला अदालत ईजिलास नं. 5 में न्यायधिस ध्रुव प्रसाद सापकोटा द्वारा फैसला सुनाया जाएगा । नेपाल प्रहरी ने राज्य विरुद्ध के सांगठनीक अपराध मुद्दा मे माघ 20 गते जनकपुर से डा. राउत और माघ 21 गते सिरहा से राज कुमार त्यागी यादव, राजेश कुमार मण्डल, संजय कुमार यादव, सुरेस प्रसाद यादव, रोशन कुमार यादव, राम शंकर यादव, अशोक कुमार यादव, रुपेश कुमार साह और विपिन्न यादव को गिरफ्तार कर सिरहा जिल्ला अदालत मे मुद्दा दर्ता किया था ।rockr sirha

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *