मधेशबादी दलवीच जल्द ही होगें एकिकरण, चुनाव चिन्ह और झण्डा के विषय पर विचारविर्मश जारी

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ अप्रील ।
काठमांडू, १३ अप्रील । संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा से आवद्ध सात मधेशवादी दलों मे से ६ दल के बीच एकता होने बालें है ।
महन्थ ठाकुर नेतृत्व के तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी, (तमलोपा), राजेन्द्र महतो नेतृत्व के सद्भावना पार्टी, शरतसिंह भण्डारी नेतृत्व के (रामसपा), महेन्द्र प्रसाद यादव नेतृत्व के तराई मधेश सद्भावना पार्टी (तमसपा), राजकिशोर यादव नेतृत्व के मधेशी जनअधिकार फोरम गणतान्त्रिक और अनिल झा नेतृत्व के नेपाल सद्धावना पार्टी के बीच इसी बैशाख के भितर एकता होगें ।
एकिकरण के बाद पार्टी के नाम, चुनाव चिन्ह, झन्डा, नेतृत्व के वरीयता, एकिकृत पार्टी के विधान और दस्तावेज के विषय पर विचार विर्मश तेजी से हो रहा हैं । उपेन्द्र यादव के नेतृत्व बाली संघीय समाजवादी फोरम पार्टी एकता प्रक्रिया में सामिल न होने की जानकारी मोर्चा के एक नेता नें दी ।

