Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या विश्व तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ रहा है ? चीन की सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए राष्ट्रपति शी का आदेश ।

 

बैसाख ११ गते

23_04_2017-chinese-president

बीजिंग, प्रेट्र : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने फिर सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। चिनफिंग ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की सदर्न थियेटर कमान (दक्षिणी कमान) के जवानों को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। दक्षिण चीन सागर और उत्तर कोरिया को लेकर तनाव की स्थिति को देखते हुए उनके बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव होने के नाते चिनफिंग केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बीते शुक्रवार को दक्षिणी कमान का दौरा कर सेना की तैयारियों का जायजा लिया। यह कमान दक्षिण चीन सागर के पास स्थित है। चीनी राष्ट्रपति ने हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहने वाली सेना की जरूरत बताते हुए संयुक्त कमान गठित करने की प्रक्रिया को रफ्तार देने की भी बात की।

यह भी पढें   जापान में आए भूकंप से भारी तबाही, भूकंप की वजह से अब तक 13 लोगों की मौत, कई लापता

उन्होंने जवानों को युद्ध की तैयारियों से जुड़ी जानकारी बढ़ाने, परिस्थितियों में बदलाव का अनुसरण करने और युद्ध की क्षमता बढ़ाने के लिए काम करने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति ने साथ ही सेना से भ्रष्टाचार को खत्म करने का भी आह्वान किया। उन्होंने 2017 को देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। राष्ट्रपति के तौर पर चिनफिंग का पांच वर्ष का पहला कार्यकाल इसी साल खत्म हो रहा है। साल के अंत में होने वाली 19वीं पार्टी कांग्रेस में उनके दूसरे कार्यकाल पर मुहर लगने की पूरी संभावना है।

यह भी पढें   अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष अस्थायी रूप से थमने के बाद,कच्चे तेल की कीमतों गिरावट

दक्षिण चीन सागर में अधिकार को लेकर चीन के फिलीपींस, ब्रुनेई और वियतनाम जैसे देशों के साथ टकराव जैसे हालात हैं। इस विवाद में अमेरिका के शामिल होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। चीन दक्षिण सागर में कृत्रिम द्वीप बनाकर उस पर हथियार भी तैनात कर चुका है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com