चुनावी दगंल : क्यों कर रहें हैं मतगणना में ढिलाई, देखनें के लिए क्लीक करें

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६ मई ।
भरतपुर महानगरपालिका की मतगणना में ढिलाई होने के बाद आज रात से मतपत्रों को मिलाने और गिनने का काम १० स्थानों से किए जाने की जानकारी चितवन प्रमुख जिला अधिकारी नारायण प्रसाद भट्ट ने दी है ।
अब तक मिलाने और गिनती करने का काम महज तीन जगहों से किया जा रहा था । प्रमुख जिला अधिकारी भट्ट के मुताबिक अब छ स्थानों में मतपत्रों को मिलाने और चार स्थानों में गिनने का काम किया जा रहा है ।
यसैबीच भरतपुर महानगरपालिका के प्रमुख पद के उम्मीदवार नेकपा (एमाले) के देवीप्रसाद ज्ञवाली की अग्रता बरकरार है । ज्ञवाली १ हजार ३७३ मत पर हैं जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी माओवादी केन्द्र की रेणु दाहाल ९८७ और राप्रपा के बद्री तिमिल्सिना ९० मतों पर चल रहे हैं ।
उपप्रमुख पद की उम्मीदवार नेपाली काँग्रेस की पार्वती शाह एक हजार १८७ मत पर हैं जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एमाले की दिव्य शर्मा आचार्य एक हजार १०८ मत पर हैं ।

