Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२४ साल के उम्र में जब आलिया गयी बार में तो नहीं मिली इन्ट्री

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २१ मई ।
आलिया भट्ट ने बहुत कम समय में ही बाँलीवुड में अपना नाम बना लिया है । अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट आफ द ईयर’ से ही उन्होंने दिखा दिया था कि वो बी–टाउन में लंबी पारी खेलने आई हैं ।

२४ साल की आलिया देखने में काफी मासूम सी और अपने उम्र से भी कम की दिखाई देती हैं । हिंदुस्तान टाइम्स ने जब उनसे पूछा कि क्या उम्र से कम दिखने का कभी उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा है । इस पर आलिया ने बताया, एक बार में लंदन के एक बार में गई थी लेकिन उन्होंने मुझे वहां एंट्री देने से मना कर दिया । मैंने उन्हें अपना आईडी कार्ड भी दिखाया, लेकिन वो तब भी नहीं माने ।

यह भी पढें   सन् 2026 के पहले 10 महीनों में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या 10 लाख के पार

उनसे यह भी पूछा गया कि घर की सबसे छोटी सदस्य होने के क्या फायदे और नुकसान हैं । आलिया ने बताया कि छोटा होने के कारण आपको प्यार बहुत मिलता है लेकिन मुझे इस बात से गुस्सा आता है कि मुझे सभी चीजों के बारे में सबसे बाद में पता चलता है ।
खबरों की माने तो डेट ना होने के कारण उन्होंने शाहरुख खान के ओपोजिट एक फिल्म करने से मना कर दिया है । फिलहाल उनके पास अयान मुखर्जी की ‘ड्रैगन’ और जोया अख्तर की ‘गुल्ली बाँय’ फिल्म है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com