Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जन जन की यही पुकार : नैन्सी काे चाहिए इंसाफ

 

मधुबनी  बिहार ३० मई

थाना अंध्रामठ, लौकही ब्लॉक, अनुमंडल फूलपरास, जिला मधुबनी के महादेवमठ गाँव निवासी रवीद्रनारायन झा जो की एक पब्लिक स्कूल चलाते हैं, की 12 साल की बेटी नैन्सी झा 25 मई की शाम को गायब हो गयी ! 27 मई की शाम को उसकी लाश क्षत-विक्षत अवस्था में बगल के नदी के पास मिली। 12 साल की उस बच्ची का गला काट दिया गया था, अभी लाश की पोस्टमार्ट्म रीपोर्ट आना बाँकी है। जिन दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया था और जिनके घर मे डॉग स्क्वैड के कुत्ते घुसे थे वो दो साल पहले पीड़ित परिवार के ही एक लड़की को छेड़ने और जुर्माना भरने की घटना के कारण घात में थे ! ये दोनों अभियुक्त शराबबंदी के बाद भी पूलिस से मिलकर चोरी-छुपे शराब बना के बेचते थे और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। इसलिए पीड़ित परिवार को डर है की कहीं पूलिस मामले को दबा न दे। इस कुकृत्य के प्रति जनसामान्य में अाक्रोश बढता जा रहा है ।अाराेपियाे‌ काे शीघ्र सजा देने की माँग की जा रही है । 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com