Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपेन्द्र यादव नहीं होगें सरकार में शामिल, अधिकारों के लडाई के लिए फोरम प्रतिवद्ध (प्रेस विज्ञप्ति सहित)

Upendra-yadav
 

Upendra-yadav
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ जुलाई ।
सङ्घीय समाजवादी फोरम नेपाल ने कहा है कि पार्टी का फिलहाल सरकार में शामिल होने का हल्ला निराधार है ।

ससफो नेपाल द्वारा आज जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सरकार में शामिल होने या न होने के बारे में पार्टी के भीतर आधिकारिक निर्णय तो दूर की बात है, सामान्य विचार–विमर्श तक नहीं हुआ है ।

केन्द्रीय सचिवालयद्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि चुनाव होने को रोककर मधेश को अस्थिर बनाए रखने के प्रतिगामियों की साजिÞश को परास्त करने के लिए जीत या हार की परवाह किए बिना पार्टी चुनाव में शामिल हुई है ।

यह भी पढें   बालसन हर्बल के सहयोग से बीरगंज में होगा दो दिवसीय ‘इंटरनेशनल ब्यूटी आर्ट कार्निवल

साथ ही बयान में परिमार्जनसहित संविधान संशोधन कर मधेशी, आदिवासी जनजाति, थारु, उत्पीडितलगायत अल्पसङ्ख्यक समुदायों की माँग संबोधन और अधिकारों की सुनिश्चितता के लिए पार्टी को हमेशा की तरह प्रतिबद्ध बताया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com