Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सब टीवी के पॉपुलर कॉमेडी स्टार मनोज गोयल की पत्नी ने किया सुसाइड

 

३१ जुलाई

सब टीवी के कई शोज़ में काम कर चुके मनोज गोयल की पत्नी ने सुसाइड कर लिया है। मनोज पॉपुलर कॉमेडी स्टार हैं। मनोज ”गोलमाल है भाई सब गोलमाल है”, ”तू मेरे अगल बगल है” जैसे शोज में काम कर चुके हैं। ऐसे में उनकी पत्नी ने एक सुसाइडल नोट छोड़ा है। मामला इसी शनिवार का है। मनोज की पत्नी नीलिमा ने कांदिवली में अपने घर पर सुसाइड कर लिया है। नीलिमा ने नोट में लिखा है कि इस मृत्यु के लिए किसी को भी दोष न दिया जाये। हालांकि कयास लगाये जा रहे हैं कि नीलिमा लंबे समय से डिप्रेशन में थीं। 40 वर्षीय नीलिमा अपने घर पर उस वक्त अकेली थीं। मनोज काम से बाहर गये हुए थे। बेटी टयूशन गयी हुई थीं। ऐसे में नीलिमा ने खुद को बेडरूम में लॉक कर लिया। जब बेटी घर लौटी और देखा कि घर बंद है और मां की भी कोई खबर नहीं है। उन्होंने अपने पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने पुलिस को खबर थी। फिर दरवाजा तोड़ने के बाद नीलिमा को सीलिंग फैन से टंगे पाया गया । खबरें हैं कि नीलिमा अपने पति के करियर से खुश नहीं थीं। उनके पति को मनमुताबिक काम नहीं मिल पा रहे थे।इसकी वजह से वह तनाव में रहने लगी थीं। समंतानगर पुलिस स्टेशन में इस केस को दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने इनक्वायरी शुरू की है और परिवार वालों का भी स्टेटमेंट ले लिए हैं। हालांकि इस घटना में कुछ भी संदेहजनक नहीं पाया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *