Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका मस्जिद में बम धमाका

 

६ अगस्त

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर की एक मस्जिद में हुए धमाके से अफरातफरी मच गई। हालांकि इससे जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ। जब धमाका हुआ, उस समय लोग नमाज पढ़ने के लिए जमा हुए थे। ब्लूमिंगटन मिनेसोटा पुलिस सुबह पांच बजे के करीब मस्जिद पहुंची।

बमबारी में इमाम का कार्यालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पूरा मजिस्द धुएं से भर गया था। बताया जाता है कि बम इमाम कार्यालय की खिड़की से फेंका गया था। मस्जिद के मुहम्मद उमर ने बताया कि विस्फोट के बाद मस्जिद के बाहर से एक पिकअप ट्रक को तेजी से भागते हुए देखा गया।

 एफबीआइ ने जांच शुरू कर दी है। विस्फोट की सूचना के बाद विभिन्न धर्मों के लोग मस्जिद पहुंचे और एकता प्रदर्शित की। ज्ञात हो कि अमेरिका में बीते एक वर्ष में सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ी हैं। गवर्नर मार्क डेटन ने कहा कि अमेरिका में सभी जाति या संस्कृति के लोगों के पूजा स्थल सुरक्षित होने चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *