Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चपली हाइट हिन्दी में

Chapali height_Binita baral
 

नेपाली सिनेमा में इस वर्षकी सबसे बडी ब्लाँक बस्टर फिल्म चपली हाईट को इतनी अधिक हाईट मिली है कि उसका पर््रदर्शन अब भारतीय टेलीविजन पर होने जा रहा है। वैसे तो आज तक नेपाली टेलीविजन पर हिन्दी सिनेमा दिखाया जाता रहा है। लेकिन पहली बार किसी नेपाली फिल्म को भारतीय टीवी चैनल पर दिखाया जाएगा।

Chapali height
Chapali height nepali movie

भारत की चर्चित सिनेमा चैनल स्टार गोल्ड पर इस साल के अन्त तक चपली हाईट का पर््रदर्शन किये जाने की बात सामने आई है। इसके लिए इस फिल्म के निर्माता और भारतीय टीवी चैनल के प्रबन्धन के बीच समझौता हुआ है। इस फिल्म को हिन्दी में डब कर हिन्दी गानों के साथ ही स्टार गोल्ड पर दिखाई जाएगी।
फिल्मों को विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाने के लिए र्राईट्स खरीदने वाली एक संस्था ने चपली हाईट के निर्माता से इस संबंध में एक समझौता किया है। इस समझौते के मुताबिक चपली हाईट को हिन्दी में डब कर और गानों को रिअरेंज करने की जिम्मेवारी नेपाली निर्माता को दी है। इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है।
चपली हाईट को हिन्दी में डब कर हिन्दी सिनेमा चैनल पर दिखाने के एवज में फिल्म के निर्माता को २० लाख रूपये दिए जाने की बात निर्माता ने बताई है। इस फिल्म को हिन्दी में डब कर और गानों को रिअरेंज करने के लिए ९ लाख रूपये खर्च होने की बात भी निर्माता ने बताई है। साथ ही सेन्सर करने की जिम्मेव आरी भी निर्माता के ही उपर है। शेष…

२० लाख रूपये में इसके प्रसारण का र्राईट्स बेचे जाने बाद भी इसके हर प्रसारण के लिए निर्माता अर्जुन थापा को ५ लाख रूपये भी मिलेंगे। इस तरह की बात नेपाली सिनेमा के लिए एक खुशी और गौरव दोनों की ही बात है। इस तरह हिन्दी सिनेमा चैनलों में नेपाली फिल्म दिखाए जाने से निर्माताओं में अच्छी और अन्तर्रर्ाा्रीय स्तर की फिल्मों को बनाने के लिए हौसला मिल सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *