Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजिप्ट में ट्रेनों की भिड़ंत में 37 लोगों की मौत

 

काइरो, रायटर १२ अगस्त

इजिप्ट में स्थित तटीय इलाके अलेक्जेंड्रिया में दो ट्रेनों की भिड़ंत में 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि 123 घायल हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि दोनों ट्रेनों ने भिड़ंत के बाद पिरामिड की शक्ल ले ली।

हादसा अपराह्न दो बजकर 15 मिनट पर हुआ। खोरशिद स्टेशन के पास दोनों की आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे के बाद बचाव कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया। राष्ट्रपति ने हादसे पर शोक जताते हुए इसके पीछे के कारणों की तलाश करने का आदेश दिया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि अभी तक लोग बोगियों में फंसे हुए हैं।

यह भी पढें   तिब्बत में कृत्रिम झील फटने का खतरा बढ़ा, चीन ने राहत-बचाव अभियान फिलहाल रोका

एक ट्रेन मिस्र की राजधानी काहिरा से आ रही थी और दूसरी ट्रेन पोर्ट सैद से आ रही थी। खुर्शीद इलाके में दोनों ट्रेनों की टक्कर हो गई। स्वास्थ्य मंत्री के सलाहकार शरीफ वादी ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल 109 लोग घायल हैं। इसमें कुछ गंभीर रूप से भी घायल भी शामिल हैं। घायलों को समीपवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।’

स्वास्थ्य मंत्रालय में अवर सचिव मागदी हेगाजी ने बताया, ‘बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है। घायलों को ऐंबुलेन्स के जरिये समीपवर्ती अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com