Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ़ व भूस्खलन से अभितक ९१ लोगों की मौत, ३८ लोग लापता, २५ लोग जख्मी(जानिए पुरी विवरण)

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ अगस्त ।

हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश की वजह से आई बाढ़ व भूस्खलन की चपेट में देश के अलग–अलग जिलों में अब तक ९१ लोगों की हुई मौत की जानकारी गृहमंत्रालय ने दी है ।

मन्त्रालयद्वारा आज जारी किए गए बयान में उल्लेख के मुताबिक मौजूदा प्राकृतिक आपदा के कारण ३८ लोग लापता हैं, २५ लोग घायल हैं जबकि दो हजार ८४७ घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हें ।

यह भी पढें   पर्यावरण को स्वच्छ एवं  सुरक्षित बनाए एकेसी सिंह उपमहानिरीक्षक 

गृहमन्त्रालय से मिली जानकारी के अनुसार तीन हजार ७२७ पूर्वाधार संरचनाओं में क्षति पहुँची है । बाढ़ व भूस्खलन और डुबान के पीडितों की खोज, उद्धार और राहत वितरण के कामों को तीव्रता दी गई है ।

इस काम के लिए सुरक्षाकर्मीसमेत २६ हजार ७०० से ज्यादा जनशक्ति प्रत्यक्ष रुप में प्रभावित क्षेत्रों में परिचालित हैं । साथ ही नेपाली सेना के सात और निजी क्षेत्र के छह हेलिकॉप्टर समेत मोटरबोट, रबरबोट लगायत साधनों को खोज, उद्धार और राहत के कामों में लगाया गया है ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण – 6

मन्त्रालय ने झापा में ७०० परिवारों के लिए लागि ८५१ त्रिपाल, ४७५ थान कम्बल, २६१ सेट भाँडा और कुछ ड्राइफुड भी वितरण किया गया हैं ।

इसी तरहा, सुनसरी मे ६४ क्वीन्टल चावल, १२० क्वीन्टल चिउरा, ६७ क्वीन्टल भूजा, ९१० किलो नमक, २१ हजार ४५० वटा चाउचाउ, ५० लि खानेतेल, ५० कार्टुन बिस्कुट, ६४० पोका दालमोठ और तीन क्वीन्टल दाल वितरण किया हैं । इस बात की जानकारी मन्त्रालय ने दी ।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान 

इसी तरहा, बाढ प्रभावित सप्तरी, सर्लाही, धनुषा, महोत्तरी, बारा, रौतहट, दाङ, बाँके, बर्दिया और कैलाली जिला में भी राहत सामग्री वितरण किया हैं । इस बात की जानकारीे गृह मंत्रालय के प्रवक्ता रामकृष्ण सुवेदी ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed