Mon. Jan 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संयुक्त मधेशी मोर्चा ने तीन दलों की सहमति को धोखा करार दिया

११ प्रदेशों की सहमति का कडा विरोध होने के बाद आखिरकार संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए इस सहमति के खिलाफ अपनी असंतुष्टि जाहिर की है। मोर्चा के तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहचान के सवाल को नकारते हुए तीन दलों के बीच आज ११ प्रदेश के गठन पर हुई सहम्ति से मधेशी मोर्चा का कोई लेना देना नहीं है और मोर्चा इस सहमति को स्वीकार नहीं करती है। साथ ही मोर्चा ने संघीयता के पक्षधर रहे सभी पक्षों को एकजुट होकर इस सहमति का विरोध करने की अपील भी की है।
मधेशी मोर्चा और तीन दलों की बैठक में सहमति होने के बाद बाहर यह खबर आई थी कि इस सहमति में मधेशी मोर्चा का किसी ना किसी रूप में समर्थन है इसी वजह से मोर्चा के नेताओं का विरोध करते हुए आज पुतला भी दहन किया गया था।nepalkikhabar.com

यह भी पढें   शेखर कोइराला ने अपने करीबी नेताओं की मीटिंग बुलाई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *