संबिधान संशाेधन प्रस्ताव चुनाव के बाद फिर से लाया जाएगा : पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड
धनुषा | नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि संबिधान संशाेधन प्रस्ताव चुनाव के बाद फिर से लाया जाएगा । गुरुवार धनुषा के सहीदनगरपालिका यदुकुहा में आयोजित चुनावी सभा काे सम्बोधित करते हुए प्रचण्ड ने कहा कि एमाले अाैर राप्रपा के कारण मधेशी जनता का अधिकार स्थापित नहीं हाे सका पुन संशोधन प्रस्ताव लाया जाएगा । प्रचण्ड ने कहा ‘अब प्रदेश अाैर केन्द्र में परिवर्तनकारी शक्ति का बहुमत हाेने से फिर से प्रस्ताव लाकर मधेशी जनता काे अधिकार दिलाया जाएगा । संबिधान संशोधन प्रस्ताव पारित नही हाेने पर भी सभी दल काे निर्वाचन में लाने में हम सफल हुए यह बात सामाजिक न्याय, समावेशिता, गणतन्त्र, धर्म निरपेक्षता जैसे विषय काे संस्थागत करती है ।


