Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया की सबसे वजनी महिला माैत

 

२६ सितम्बर

 

दुनिया की सबसे वज़नी माने जानी महिला एमान अहमद अब इस दुनिया में नहीं हैं.

अबु धाबी के बुर्जील अस्पताल के मुताबिक, एमान की सोमवार सुबह चार बजे दिल की बीमारी और किडनी इंफ्केशन से मौत हुई.

एमान का इलाज 20 डॉक्टरों की टीम कर रही थी. एमान का वजन 500 किलोग्राम था जिसका ऑपरेशन करवाने के लिए वो भारत भी आई थीं.

मान मिस्र की रहने वाली थीं. इस साल जनवरी में वो अपना वजन कम करवाने के लिए भारत भी आई थीं.

यह भी पढें   कार्यवाहक प्रधानन्यायाधीश की जिम्मेदारी सपना प्रधान मल्ल को

एमान का मुंबई के सेफ़ी अस्पताल में इलाज हुआ था. डॉक्टरों ने एमान के सफल ऑपरेशन का दावा किया था.

डॉक्टरों का कहना था कि ऑपरेशन से एमान का वज़न 500 से घटकर 250 किलो रह गया था. हालांकि एमान की बहन ने भारतीय डॉक्टरों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

अस्पताल ने एमान की बहन के आरोपों को ख़ारिज किया था.

मुंबई में सर्जरी के बाद एमान को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी ले जाया गया था. सर्जरी से पहले एमान के परिवार का कहना था कि वो 25 सालों से घर से बाहर नहीं निकली थीं.

यह भी पढें   अस्तित्वगत संकट में नेपाल

एमान से पहले दुनिया की सबसे वज़नी महिला अमरीका की पॉलिन पॉटर को माना जाता था. पॉलिन का वजन 292 किलोग्राम था.

ये रिकॉर्ड 2010 में गिनीज़ बुक में भी दर्ज था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *