Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजस्व अधिकारियों का सीमा संबंधी तालीम शुरू

 
माला मिश्रा, बिराटनगर |
भारतीय सीमा शुल्क  कार्यालय  जोगबनी के उपायुक्त पवन कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार से स्थानीय इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट तथा सीमा शुल्क कार्यालय में भारतीय राजस्व सेवा के 68वें बैच के 20 नए प्रशिक्षु अधिकारियों को आयात निर्यात सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं और कार्यशैली का शुभारंभ किया गया ।
उपायुक्त ने बताया की प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा । जिसमें मुख्य रूप से भारत -नेपाल के बीच होने वाले ब्यापार का ब्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ साथ नेपाल का तीसरे देशों के साथ होनेवाली ब्यापार में भारत की भूमिका, उनके मध्य व्यापारिक समझौता ,सीमा पर होनेवाले तस्करी के रोकथाम आदि पर विस्तार से बताया जाएगा ।जीएसटी के लागू होने के बाद देश मे आयात निर्यात पर पड़नेवाले प्रभाव व बदलाव के बारे में प्रशिक्षु अधिकारियों को सम्यक जानकारी दी जाएगी ।
उपायुक्त  ने यह भी बताया कि नव नियुक्त अधिकारियों की एसएसबी के डीआईजी तथा कमांडेंट के द्वारा अवैध सीमा से होनेवाली तस्करी के रोकथाम,मानव तस्करी, जाली नोट,आतंकी घुसपैठ आदि विषयों पर भी जानकारी देंगे।
प्रशिक्षण देने वाली टीम में अनुभवी अधीक्षक जे के एक्का ,एस के रमण ,जी एन पाण्डे,आर आर के सिन्हा,अजित कुमार सिन्हा, विकास कुमार शामिल हैं ।
देश भर के विभिन्न जगहों से आये नव नियुक्त भारतीय राजस्व अधिकारी अंकित कुमार,भोंसले संदीप दिनकर ,चिठ्टी योगेश सुगदेव, घनिष्ट वसु, के एम गुरु राजेश ,सुश्री कनिका शर्मा ,कुलदीप शिवाजी कुमार ,सुश्री कुमारी पूजा रानी,श्री मनकर मयूर रमेश ,मिन्हाज उद्दीन निजमी,श्री पद्मराज ई., सुश्री पाला पार्थी जीन जेसुदास,श्रवण पी के ,सुश्री शालिनी सुष्मिता,शिवम दत्तात्रेय,धमनीकर, सोनवाने सन्दीप विटाल,श्रीधर दास, वदनम निखिल,वरुण कुमार, प्रशिक्षण में शामिल हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com