Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिल्ली के काटने से निधन ! देश के ही पहली घटना !!

 

काठमांडू, २० आश्वीन । प्रायः हम सभी के घर में बिल्ली होता है । लेकिन बिल्ली सभी को नहीं काटता । जो बिल्ली के ऊपर आक्रमण करता है, उसी को काटता है । अगर काट भी जाता तो कुछ सामान्य घांव लगता है, ज्यादा कुछ नहीं होता । लेकिन यहां एक ऐसी घटना है, जहां बिल्ली के काटने से एक व्यक्ति का निधन हो गया है । घटना नुवाकोट जिला का है । काठमांडू टेकु स्थित शुक्रराज ट्रपिकल तथा सुरुवा रोग अस्पताल के अनुसार नुवाकोट से आए ४६ वर्षीय एक व्यक्ति को बिल्ली के काटने के कारण निधन हो गया है ।

यह भी पढें   जोगबनी में एसएसबी की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाला धराया, अवैध वसूली का आरोप


अस्पताल स्रोतका कहना है कि नुवाकोट स्थायी निवासी पोखरेल नाम के व्यक्ति को दो महिने पहले बिल्ली ने काटा था । तत्काल तो उन को कुछ भी नहीं हुआ लेकिन कुछ दिन के बाद वह अचानक बेहोस हो गए । पोखरेल मधुमेह (सुगर) के मरीज भी थे । इसलिए परिवारिक सदस्यों ने सुगर आशंका में पोखरेल को अस्पताल में ले गए । जांच के बाद अस्पताल ने रेविज होने की आशंका किया । उसके बाद नुवाकोट अस्पताल ने काठमांडू टेकु स्थित शुक्रराज ट्रपिकल तथा सुरुवा रोग अस्पताल में रिफर किया । काठमांडू के अस्पताल ने रेविज को पुष्टि किया । दुःख की बात यह है कि दो दिन पहले बुधबार पोखरेल इस दुनियां में नहीं रहे ।
स्मरणीय है, अगर रेविज संक्रमित कुत्ते किसी को काटता है और समय में ही उपचार होता है तो लोगों की मौत हो सकती है, यह हम सब दिखते भी आ रहे हैं । लेकिन बिल्ली के काटने से ऐसा होगा, किसी ने भी नहीं सोचा है । चिकित्सकों का भी कहना है कि अगर बिल्ली के कारण ही पोखरेल में रेविज संक्रमित हुआ है, तो यह देश के ही पहली घटना हो सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com