Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वाम गठबंधन के भीतर असन्तुष्टि

 

काठमांडू, ६ कार्तिक । चुनाव को लक्षित कर नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच वाम गठबंधन निर्माण हुआ है । लेकिन प्रथम चरण के निर्वाचन से पूर्व ही उम्मीदवार मनोनय के क्रम में गबंधन के भीतर तीव्र असंतुष्टि दिखने को मिली है । उम्मीदवार चयन संबंधी विषयों को लेकर दो दलों के स्थानीय नेतृत्व के बीच आपसी असहयोग भी बढ़ रहा है । जिसके चलते विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र में बागी उम्मीदवारों ने अपना मनोनय पञ्जीकरण किया है । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में हैं ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव की नेपाल के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार विदाई भेंट


माओवादी सचिवायल सदस्य तथा पूर्वगृहमन्त्री शक्तिबहादुर बस्नेत ने वाम गठबंधन के तरफ से जाजरकोट में उम्मीदवारी दिया है । लेकिन वहां एमाले नेता गोविन्दविक्रम शाही ने भी उम्मीदवारी दिया है । शाही पूर्व सांसद भी हैं, उन्होंने पार्टी निर्णय प्रति असन्तुष्टि जताते हुए उम्मीदवारी दिया है । प्रदेशसभा के लिए जाजरकोट क्षेत्र नं. (क) में भी गठबंधन के भीतर से बागी उम्मीदवार खड़ा हुए है । जाजरकोट (क) में गठबंधन से माओवादी नेता गणेश सिंह ने उम्मीदवारी दिया है, लेकिन सिंह के विरुद्ध एमाले के निरज आचार्य ने उम्मीदवारी दिया है ।
इसीतरह रामेछाप जिला में वाम गठबंधन के तरफ से माओवादी के श्यामकुमार श्रेष्ठ ने उम्मीदवारी दिया है । श्रेष्ठ के विरुद्ध पार्टी के ही दो नेताओं ने उम्मीदवारी दिया है । बिनाविभागीय राज्यमन्त्री श्रेष्ठ के विरुद्ध पूर्व सभासद लक्ष्मी गुरुङ और मैनकुमार मोक्तान ने बागी उम्मीदवारी दिया है । रामेछाप प्रदेशसभा (क) में वाम गठबंधन के साझा उम्मीदवार तथा एमाले जिला अध्यक्ष शान्ति पौडेल के विरुद्ध माओवादी नेता हेमन्त पौडेल ने उम्मीदवारी दिया है । उल्लेखित घटना तो एक नमूना है । इस तरह का असन्तुष्टि कई निर्वाचन क्षेत्रों में दिखाई दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com